फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amazing patchwork of red sky and touched in small age

देखें कानपुर के इस लाल की ऑटोमेटिक गन कैसे करती है कमाल

Thu, 05 Jan 2017 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Jan 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
amazing patchwork of red sky and touched in small age
विमल की बनाई हुई ऑटोमेटिक गन ऑपरेटिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
गुदड़ी के लाल ने छोटी सी उम्र में यह साबित कर दिखाया कि उसकी सोच कितनी बड़ी है। देश के जवानों की सुरक्षा का जज्बा रखने वाला यह लड़का एक ऐसी राह पर निकल पड़ा जहां उसके सामने अनेक कठिनाईयां थी। इसके बावजूद उसने कभी घुटने नहीं टेके। वह निरंतर आगे बढ़ता रहा। इसी बलबूते उसने इतना बड़ा अविष्कार किया है, जो अब देश के जवानों के काम आएगा।  
विज्ञापन


कानपुर में सचेंडी नगर निवासी विमल कुमार गौतम(21) ने रिमोट से चलने वाली एक ऐसी मशीन तैयार की है, जिसकी मदद से बंदूक को ऑटोमेटिक ऑपरेट किया जा सकता है। इस खोज के संबंध में विमल का कहना है, बॉर्डर पर शहीद होने वालों फौजी भाइयों की जान की सुरक्षा के लिहाज से यह मशीन तैयार की गई है। इसकी मदद से सेना के जवान दूर बैठे ऑटोमेटिक गन चला सकते हैं।
विज्ञापन

 

खासबात ये है कि विमल ने घर में पड़े कबाड़ से यह अविष्कार किया है। इस मशीन को तैयार करने में कुल तीन महीने का वक्त लगा। धन के अभाव में मशीन में कैमरा जैसे महंगे उपकरण इत्यादि नहीं लगाए जा सके। उनका कहना है, यदि इस अविष्कार में उन्हें आर्थिक मदद मिलती है तो वे इसे और बेहतर बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विमल के परिवार में मां मायादेवी और बड़े भाई सुनिल गौतम व नील कमल गौतम हैं। जबकि पिता श्रवण कुमार गौतम का सात साल पहले देहांत हो चुका है। पिता के जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। इसके चलते विमल अपनी पढ़ाई आगे जारी नहीं रख पाए। विमल बीए पास कर चुके हैं। वह फटी-पुरानी किताबों को बाइंडिंग कर अपना जेब खर्च चलाते हैं। इसके अलावा खाली समय में वह नए-नए अविष्कार करने में जुटे रहते हैं।


विमल बताते हैं उनका सपना फौज में भर्ती होने का था। लेकिन मां को घबराहट होती थी कि उनका बच्चा कहीं बार्डर पर शहीद न हो जाए। इसलिए उनका यह सपना अधूरा रह गया। भले ही सपना साकार न हो सका हो, लेकिन देश सेवा का जब्जा उनके दिल में अब भी कायम है।

उनके जैसे कई ऐसे हैं जो फौज में शामिल तो होना चाहते हैं लेकिन परिवार के मना करने पर रह जाते है, विमल उनके लिए आदर्श बन गए हैं। वहीं हजारों मां के लाल देश सेवा में सरहद पर शहीद हो जाते हैं, इसलिए विमल अपने फौजी भाइयों की सुरक्षा के लिए आगे आए हैं।


वे कहते हैं हमारे फौजी हमारे लिए सीमा पर लड़ते हुए जान दे देते हैं। हमें उनकी जान की कीमत अदा करनी चाहिए। हमें भी उनके लिए सोचने की जरूरत है। यही सोचकर
 उन्होंने यह अविष्कार किया। इसे अत्याधुनिक बनाने के लिए उन्हें केवल सरकार की मदद की जरूरत है।

 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed