फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amarujala samwad live from kanpur

अमर उजाला संवाद: अखिलेश यादव बोले- देश चाहता है बीजेपी से छुटकारा, कोई वादा नहीं किया पूरा

Tue, 27 Mar 2018 09:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा/प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
प्रभापुंज मिश्रा/प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Mar 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
amarujala samwad live from kanpur
अखिलेश यादव

कानपुर के पीएसआईटी कॉलेज में ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियां रूबरू हो रहीं हैं। कार्यक्रम के तीसरे सेशन में पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोगों से रूबरू होते हुए उनके सवालों का जवाब दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी में बौखलाहट आ गयी है, सारे परिवार एक साथ आ गए है। देश बीजेपी से छुटकारा चाहता है, क्योंकि उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। किसी के एकाउंट में 15 लाख नहीं आया। उपचुनाव में जीत पर बोले चावल का एक दाना देख लिया। आम इंसान नहीं हारा है। आने वाले समय में गठबन्धन और मजबूत होगा। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, दिल्ली सरकार से ज्यादा अच्छा काम यूपी सरकार ने किया और वो हमें रीजनल पार्टी बोलते हैं। अखिलेश बोले कि परिवारवाद पर सवाल उठा रहे थे मेने डिंपल को चुनाव लड़ने से मना कर दिए। बीजेपी भी परिवारवाद बन्द करे। अगर परिवारवाद ना होता तो मठ की कुर्सी ना मिलती। हमने कभी जाती के आधार पर वोट नहीं मांगा, जबकि बीजेपी के लोग होली और रमजान के नाम पर वोट मांग रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले संवाद में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसााद मौर्य , कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने यूपी के विकास को लेकर अपनी बात कही। इसके बाद  इंटरनेशनल लाइफ कोच गौर गोपाल दास आधुनिक समाज की चुनौतियों का सामना करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए धैर्य बेहद जरूर है। एक रात में बदलाव नहीं आते हैं। उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि मशहूर पेंटर पाब्लो पिकासो एक बार कहीं जा रहे थे तभी एक महिला आई और उनसे पेंसिल स्केच बनाने की विनती की। पाब्लो ने तीस सेकेंड में उसका स्केच बना दिया और तीस हजार डॉलर मांगे। महिला ने आश्चर्य से कहा कि इतनी कम समय में स्केच बनाई... और इतने सारे पैसे। तो पाब्लों ने कहा कि आज जो तीस सेकेंड में स्केच बनाया है उसके पीछे तीस साल की मेहनत है ये उसके पैसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जॉन अब्राहम ने कहा कि यूपी में सब्सिडी मिलने से होता है खास फायदा। जॉन ने अपने प्रोड्यूसर बनने पर कहा कि मैं एक एक्टर के रूप में खुश नहीं था। जैसी फिल्में मैं करना चाहता था वो नहीं कर पाया तो प्रोड्यूसर बनने की सोची। जॉन ने कहा कि पोखरण टेस्ट करना भारत की बड़ी उपलब्धि थी। उसे हम एक कॉमर्शियल फॉर्म में भारत के युवाओं को बताना चाहते थे। इसलिए इस पर फिल्म बनाई। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में जॉन अब्राहम ने अपने अलग अंदाज में अपने फैंस को हेलो कहा। उन्होंने बताया कि यूपी में हमें काफी सब्सिडी मिलती है। इसलिए ये हमारे व्यापार के लिए काफी है। 

इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मार्च 2017 में यूपी में योगी जी की सरकार आई और जब से ये सरकार आई है तब से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षण-क्षण प्रदेश के विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की पार्टी है जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस सभी को पता है कि उनका क्या मकसद है।

डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि पहले पांच जिलों का प्रदेश होता था। बाकी जिले तो कागज पर थे। हमें खजाना खाली मिला था। हमें एक लाख 21 सड़कें गड्ढायुक्त मिली थी। पर योगी सरकार के आने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ। हम ऐसी सड़कें बना रहे हैं कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सड़कों का स्वर्ग बनेगा। हम कम लागत में मजबूत सड़कें बना रहे हैं।

गोरखपुर और फूलपुर में हुई हार पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता ने हमें उपचुनाव में हराकर 2019 में जीत का मार्ग प्रशस्त किया है। केशव ने कहा कि विपक्ष मोदी रोको प्रतियोगिता में लगा हुआ है। वो कहते हैं कि मोदी ने कुछ किया नहीं है। अगर कुछ नहीं किया है तो सभी विपक्ष के लोग एक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन मोदी का विजय रथ 2019 में नहीं रोक पाएगा।

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब हम सरकार में आए तो परिवहन विभाग घाटे में था। अब हम ये कह सकते हैं कि मार्च के अंत तक 100 करोड़ का फायदा होगा। आरटीओ में भ्रष्टाचार खत्म करने का काम कर रहे हैं। पहले सपा-बसपा सरकार आते ही ट्रांसफर-पोस्टिंग के रेट तय हो जाते थे पर अब ऐसा नहीं होता। आने वाले समय में परिवहन विभाग की ज्यादातर सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी।

इससे पहले यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पहली बार यूपी निवेशकों की पहली पसंद बना। जब मैंने उद्योगपतियों से बात की तो पता चला कि वो निर्णय ले चुके थे कि उन्हें यूपी नहीं आना है। पर योगी सरकार के प्रयासों के बदौलत ही निवेशक यहां आने के लिए तैयार हुए हैं। कानून-व्यवस्था में हुए सुधार के बाद ही इतनी बड़ी इंवेस्टर्स समिट सम्पन्न हुई। सतीश महाना ने कहा कि अगले तीन महीने में हम 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए भूमि पूजन करेंगे।

amarujala samwad live from kanpur

आज सोमवार का दिन केवल कानपुर के लिए ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के लिए भी ऐतिहासिक दिन है। उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम अब तक की सबसे बड़ी चर्चा का गवाह बन रहा है। 
 

मैं सच्चा देशभक्त हूं: जॉन अब्राहम

amarujala samwad live from kanpur
जॉन अब्राहम ने कहा कि मैं सच्चा देशभक्त हूं, कोई और देश की आलोचना करें तो पसंद नहीं।
जॉन अब्राहम ने कहा कि मैं सच्चा देशभक्त हूं, कोई और देश की आलोचना करें तो पसंद नहीं। अगर मैं खुद अपने देश की आलोचना करूं तो कोई बात नहीं पर अगर कोई दूसरा करता है तो मुझे बुरा लगता है। जॉन बोले कि देश का युवा जेंडर इक्वलिटी को समझता है। ईव टीजिंग आज के समय में काफी शॉकिंग है। मैंने अपने जीवन में कभी शराब नहीं पी। उन्होंने युवाओं को बताया कि बॉडी बिल्डिंग के लिए मैंने स्टेरॉयड लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed