फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala SBERTC Tie UP and IIT Kanpur's initiative Utthaan Startup

‘उत्थान अ स्टार्टअप निर्माण’, 10 करोड़ तक फंड पाने का मौका, अगर संजोया है ये सपना तो जरूर पढ़ें

Tue, 23 Oct 2018 12:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 23 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala SBERTC Tie UP and  IIT Kanpur's initiative Utthaan Startup
‘उत्थान अ स्टार्टअप निर्माण’ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: खुद का स्टार्टअप शुरू करने का सपना रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपके पास अच्छा आइडिया है तो आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। अगर नहीं है तो आपको देश के कई बड़े विशेषज्ञ आइडिया जनरेट करने का तरीका बताएंगे। यह सबकुछ होगा अमर उजाला, टाई यूपी, एसबीईआरटीसी आईआईटी कानपुर की खास पहल ‘उत्थान अ-स्टार्टअप निर्माण’ के कांक्लेव में। 
विज्ञापन

यह कांक्लेव 16 नवंबर को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में आयोजित किया जाएगा। एचबीटीयू इस आयोजन का सह प्रायोजक है। दो कैटेगिरी में कोई भी शामिल हो सकता है। पहली कैटेगिरी छात्रों के लिए बनाई गई है जबकि दूसरी में किसी भी पेशे से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट goo.gl/u9Fv1H पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 31 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को 200 रुपये और अन्य डेलीगेट्स को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद छात्रों के लिए शुल्क 300 और डेलीगेट्स के लिए एक हजार रुपया हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है।
विज्ञापन


स्टार्टअप कंपनियों को दस करोड़ तक फंड पाने का मौका
स्टार्टअप के इस महाकुंभ में एशिया की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी वेंचर कैटेलिस्ट के प्रेसिडेंट और को-फाउंडर डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर विनायकनाथ भी शामिल होंगे। दोनों स्टार्टअप कंपनियों का प्रजेंटेशन देखेंगे और सर्वश्रेष्ठ कंपनियों को दस करोड़ रुपये तक फंड करने का तुरंत एलान भी करेंगे। डॉ. अपूर्व ने कहा कि इस कांक्लेव में कानपुर के अलावा हर जगह से कंपनियां शिरकत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुद्दों पर संवाद करेंगी बड़ी हस्तियां
- स्मार्ट सिटी, भविष्य का यातायात प्रबंधन और तकनीक
- उत्तर प्रदेश में र्स्टाअअप की संभावनाएं और सरकार की नीतियां
- स्वास्थ्य प्रबंधन और समाज

कई कॉलेजों में विशेषज्ञ दे चुके हैं प्रशिक्षण
‘उत्थान अ स्टार्टअप निर्माण’ कार्यक्रम के तहत पिछले एक साल से शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यशालाएं हो चुकी हैं। देशभर के कई विशेषज्ञों की ओर से इन कार्यशालाओं में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और सामान्य डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों और शहरियों को स्टार्टअप के टिप्स दिए गए हैं। 
https://www.townscript.com/e/uththaan-an-entrepreneurship-conclave-203131
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed