फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amar ujala mass choupal these issues dominated

‘अमर उजाला की जन चौपाल’ में छाये रहे ये मुद्दे

Tue, 07 Feb 2017 12:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
amar ujala mass choupal these issues dominated
अमर उजाला जन चौपाल - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर कैंट विधानसभा और इसके छावनी परिक्षेत्र में इस बार सड़क, बिजली, पानी जैसे प्राथमिक मुद्दे ही छाए हुए हैं। सोमवार को अमर उजाला की जन चौपाल में आए प्रत्याशियों ने अपने एजेंडे रखे। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी सोहिल अहमद ने जहां ईदगाह रोड पर कूड़ाघर बनवाने, अस्पताल बनवाने, पानी और बिजली की आपूर्ति संबंधी मुद्दों को अपने एजेंडे में शामिल बताया।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक रघुनंदन भदौरिया ने सोसाइटी क्षेत्र के विकास के लिए नगर निगम और छावनी बोर्ड के नियमों को यहां लागू करवाने और छावनी क्षेत्र में खारिज दाखिल की सुविधा को अपने एजेंडे का प्रमुख बिंदु बताया। उन्होंने यहां से चुनाव जीतने पर अवैध कब्जों को हटवाने की भी बात कही। बसपा के डॉ. नसीम अहमद ने गंगा में सीवर के पानी को गिरने से रोकने, बाबूपुरवा समेत आधा दर्जन स्थानों पर सीवर की समस्या, पानी और स्कूल जैसे मुद्दों को अपने एजेंडे का मुख्य बिंदु बताया। वहीं, बागी हसन रूमी का एजेंडा भी पीने के पानी, सीवर की समस्या आदि के इर्द गिर्द ही रहा। 
विज्ञापन


अपना एजेंडा तैयार करें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने घोषणा पत्र जारी किए हैं। क्या आप नहीं चाहते कि आपके अपने क्षेत्र के प्रत्याशी भी स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर अपना एजेंडा तैयार करें। विकास, जिसमें स्थानीय मूलभूत समस्याओं व सुविधाओं को वरीयता दी जाए। जिनका निर्धारण जनता के बीच जन चौपाल मेें हो। इस जन घोषणा पत्र को तैयार करने के क्रम में अमर उजाला ने सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों और आम लोगों के बीच एक संवाद सत्र जन चौपाल का आयोजन किया। मरे कंपनी पुल के पास स्थित सेलीब्रेशन प्वाइंट में आयोजित इस जन चौपाल में सपा-कांग्रेस संयुक्त प्रत्याशी सोहिल अंसारी, भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक रघुनंदन भदौरिया, बसपा प्रत्याशी नसीम अहमद और समाजवादी पार्टी के बागी प्रत्याशी हसन रूमी शामिल हुए। जन चौपाल में जनता ने सभी प्रत्याशियोें से केवल विकास की अपेक्षा की। पेयजल, सीवर के साथ-साथ गंगा में गंदा पानी जाने की समस्या पर भी चिंता जताई गई। इन समस्याओं को दूर करने और गंगा को प्रदूषण मुक्त करने करने की योजना मांगी गई। विकास के विभिन्न मुद्दों पर प्रत्याशियों के संकल्प और प्रयास की हामी भरवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा की सफाई हो प्रमुख मुद्दा
अशद इराकी ने कहा कि छावनी परिसर में चमड़ा उद्योग के विकास पर जोर दिया जाना चाहिए। इससे निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को सीधे गंगा में गिराए जाने से रोकना चाहिए। सीवर के पानी को भी गंगा में बहाए जाने पर रोक लगनी चाहिए।                                                                       

टेनरी का पानी रोकें
मलखान सिंह ने कहा कि छावनी क्षेत्र की टेनरियों का पानी सीधे गंगा में गिरता है। जीतने वाला प्रत्याशी यहां एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का प्रोजेक्ट ले आए ताकि गंदे पानी की सफाई हो सके। साथ ही सीवर के पानी को भी गंगा में जाने से रोका जा सके।   

विकास के मुद्दों पर फोकस हो
 जावेद इकबाल ने कहा कि प्रत्याशी अगले पांच वर्ष में यह देखें कि आम लोगों की जरूरतें क्या हैं। शिक्षा, बिजली, पानी और सीवर जैसे प्रमुख मुद्दों पर विकास का एजेंडा तैयार किया जाना चाहिए।  


सुलभ शौचालयों का हो निर्माण
राजकुमार गौतम ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के सुजानपुर, बाबूपुरवा समेत आधा दर्जन क्षेत्रों में लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है। इसलिए इन क्षेत्रों में सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed