अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशनल फेस्ट 2019: आज और कल, यहां करियर की जानकारी संग जीतें मोबाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करियर और पढ़ाई को लेकर चिंतित छात्रों के लिए शुक्रवार और शनिवार का दिन काफी अहम है। आप अपनी करियर संबंधी समस्याओं का समाधान जीएलए यूनिवर्सिटी, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान और ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित लक्ष्य एजुकेशनल फेस्ट-2019 में हासिल कर सकते हैं।
इसमें देश और दुनिया के कई बड़े करियर गुरु आपकी परेशानियों को दूर करेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान आप करियर की हर जानकारी हासिल करने के साथ सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में मोबाइल, लैपटॉप और कबीर सिंह मूवी के पास भी जीत सकते हैं।
यह एजुकेशनल फेस्ट भाटिया होटल शास्त्री नगर में होगा। एक ही छत के नीचे होने वाले इस कार्यक्रम में देश के कॉलेजों और उनमें होने वाली प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। 12वीं पास छात्र-छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों के अधिकारियों से मिलने का मौका मिलेगा।
सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक तक होने वाले कार्यक्रम में बडी फॉर स्टडी की तरफ से छात्रवृत्ति की जानकारियां दी जाएंगी। मांइडलर की ओर से टॉप 50 छात्र-छात्राओं को 6400 रुपये की साइक्रोमैट्रिक टेस्ट के साथ व्यक्तिगत कॅरियर काउंसलिंग नि:शुल्क की जाएगी।
मोटीवेशनल स्पीकर छात्रों को गाइडेंस देंगे। पहले दिन मोटीवेशनल स्पीकर के रूप में डॉ. एमए नकवी बच्चों को प्रेरित करेंगे। 70 से 90 फीसदी अंक वाले छात्रों का लकी ड्रा निकाला जाएगा। पहले तीन विजेताओं को मोबाइल फोन व एक छात्र को मेगा ड्रा में लैपटॉप दिया जाएगा एवं ‘कबीर सिंह’ मूवी के 100 पास हर घंटे जीतने का मौका मिलेगा।
अमर उजाला देगा प्रतिभा सम्मान
10वीं व 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘अमर उजाला’ की ओर से प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा। इसकी सूची मेरिट के आधार पर बनेगी।
ये होंगे मुख्य आकर्षक
‘पर्सनालिटी डेवलेपमेंट’ के लिए डॉ. नकवी छात्र-छात्राओं को जानकारी देंगे। यहां ‘एजुकेशन लोन’ की जानकारी देने के लिए एसबीआई बैंक के सरकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। माइंडलर के एक्सपर्ट सभी छात्र-छात्राओं को ‘एप्टीट्यूट टेस्ट’ कराएंगे। वहीं कौशल विकास विभाग द्वारा छात्रों को ‘स्किल डेवलेपमेंट प्रोग्राम’ में ट्रेनिंग दी जाएगी।
ऐसे लें प्रवेश
एजुकेशन एवं करियर फेस्ट में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 18001211166, 9450155488 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में किसी भी आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं नि:शुल्क प्रवेश ले सकते हैं।
ये हैं प्रायोजक
एक्सिस कॉलेज, एलन हाउस कॉलेजेज, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूंशस, इंडस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप इंस्टीट्यूशंस, अभिनव सेवा संस्थान, ओमेगा कॅरियर इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल एंड इंजीनियरिंग, रामा यूनिवर्सिटी, डॉ. दिलीप गंगवार इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल, लॉ मिलेट्री एकेडमी, साईं कॉलेज, पार्था इंस्टीट्यूट फॉर आईआईटी जेईई एंड एनडीए, एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक एंड पैरामेडिकल साइंस, निम्स एमसीए एंट्रेंस क्लासेज, उत्तम करियर इंस्टीट्यूमट प्राइवेट लिमिटेड, सीएमसीआई, जीएचएस-आईएमआर, डिजिटल एक्सपर्ट, एसआरएम यूनिवर्सिटी, महार्षि मरकंडेश्वर, जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूंशस, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, स्वामी विवेकानंद शुभारती यूनिवर्सिटी, एसबीआई, गिफ्ट पार्टनर रिचा इलेक्ट्रानिक्स।