फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amar Ujala Kanpur celebrated silver jubilee

‘अमर उजाला कानपुर’ ने जोश और उत्साह के साथ मनायी सिल्वर जुबली

Thu, 02 Mar 2017 01:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
amar Ujala Kanpur celebrated silver jubilee
सिल्वर जुबली पर केक काटते अमर उजाला के वरिष्ठ स्थानीय संपादक विजय त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी और पंडित प्रताप नारायण मिश्र के इस ऐतिहासिक शहर कानपुर में अमर उजाला की मौजूदगी के आज 25 साल पूरे हो गए। इस मौके पर कानपुर फजलगंज स्थित कर्यालय में रजत जयंती समारोह जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ स्थानीय संपादक विजय त्रिपाठी, जीएम अखंड प्रताप सिंह और पंडित केए दुबे पद्मेश ने सिल्वर जुबली का केक काटा। वरिष्ठ स्थानीय संपादक विजय त्रिपाठी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमर उजाला की लांचिंग पहली मार्च 1992 को सत्य के जिस मार्ग पर हमने कदम रखे, आज हम उस पर पहले से कहीं ज्यादा अटल और अडिग हैं।
विज्ञापन

‘हमारे ये औजार हमेशा बने रहेंगे’

amar Ujala Kanpur celebrated silver jubilee
अमर उजाला कानपुर परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ स्थानीय संपादक विजय त्रिपाठी ने कहा कि निर्भीकता, निष्पक्षता, निडरता...हमारे ये औजार हमेशा बने रहेंगे। 25 साल में कानपुर शहर काफी-कुछ बदला। हर बदलते वक्त में हम आपके साथ थे-गंगा मइया की तरह। हमने आपके साथ हातों और कालोनियों से निकलकर ऊंचे-ऊचे अपार्टमेंटों तक का सफर तय किया। गुमटियों से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक गए, बदवक्त हुए दंगे-फसादों से हमारे दिल में भी घाव हुए, देश-विदेश में कानपुर का नाम हुआ तो हमारी छाती भी चौड़ी हुई।हमारी बेटियों ने आकाश छुआ तो खुशी के मारे हमारी आंखें भी छलछला गईं। आखिर हम दिल से जुड़े हैं। हम कानपुर के दिल में बसते हैं और कानपुर हमारे दिल में।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने केक काटकर खुशी मनाई

amar Ujala Kanpur celebrated silver jubilee
केक काटकर अमर उजाला कानपुर की 25वीं वर्षगांठ मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला कानपुर यूनिट के 25 साल पूरे होने पर बाबूपुरवा स्थित सुभाष चिल्ड्रेन होम में बच्चों ने केक काटकर खुशी मनाई। सोना, पीहू, नैंसी, सुनैना, गुडिया, ट्िवंकल, लालू, हिंमाशू, ललीसा, लाली, कोमल, श्रुति समेत सभी बच्चों ने एक-दूसरे को केक खिलाया। साथ ही बच्चों ने अभी तो पार्टी शुरू हुई है, हम होंगे कामयाब एक दिन, पार्टी तो बनती है, डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे आदि गीतों पर जमकर डांस किया। इस दौरान संस्था संस्थापक कमल कांत तिवारी, समंवयक विनय कुमार ओझा, धर्मेंद्र कुमार ओझा, गौरव सचान, दिनेश सिंह, सजुला पांडे और पारुल सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed