फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar ujala event, Dr. Kumar Vishwas will come to Kanpur

Kanpur: डॉ. कुमार विश्वास के संग 17 को काव्य रंग, कार्यक्रम में और भी लोकप्रिय कवि करेंगे शिरकत

Thu, 14 Mar 2024 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Mar 2024 06:32 PM IST
सार

कानपुर के आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में 17 मार्च को काव्य के रंग डॉ. कुमार विश्वास के संग कार्यक्रम का शाम सात बजे से आयोजन होगा। 

विज्ञापन
Amar ujala event, Dr. Kumar Vishwas will come to Kanpur
डॉ. कुमार विश्वास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है..। इस धूम मचाने वाली कविता के हर दिल अजीज कवि डॉ. कुमार विश्वास 17 मार्च को शहर आएंगे। अमर उजाला और नगर निगम के बैनर तले आयोजित होने वाले कार्यक्रम काव्य के रंग डॉ. कुमार विश्वास के संग में अपनी रचनाओं के जरिये लोगों का मन मोहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च को आर्यनगर स्थित दि स्पोर्टस हब में किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. कुमार विश्वास अपनी रचनाओं के रंग में लोगों को सराबोर करेंगे।
विज्ञापन


अपने खास अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले डॉ. कुमार विश्वास के साथ काव्य के रंग की यह शाम खासी दिलचस्प होगी। काव्य के रंग डॉ. कुमार विश्वास के संग कार्यक्रम में और भी लोकप्रिय कवि शिरकत करेंगे। श्रोताओं के समक्ष अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम में कवि कुशल कुशलेंद्र, गजेंद्र प्रियांशु, कविता तिवारी, और रमेश मुस्कान भी अपनी कविता का पाठ करेंगे। अपने अलग-अलग काव्य रंग के इन कवियों की वजह से इस शाम में विविध रंग जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका में विभिन्न ग्रुप शामिल हैं। इनमें मंटोरा ग्रुप, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, पालीवॉल डायग्नोस्टिक्स, डॉ. लाल पैथलैब्स, रीजेंसी हेल्थ, यूपीसीडा, वैष्णवी हॉस्पिटल, एक्सिस ग्रुप, रामा यूनिवर्सिटी, केआईटी, नारायणा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, कानपुर विकास प्राधिकरण, कपिला पशु आहार, रतन, हरा पत्ता वाशिंग पाउर व डिटर्जेंट केक, दीनानाथ ग्रुप, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशनल फाउंडेशन, डॉ. आनंद झा साहब, रुद्रा रियल स्टेट लिमिटेड, कुलवंती हाॅस्पिटल, डेल्टा हॉस्पिटल के साथ ही डिजिटल पार्टनर के रूप में डिजिटल खिड़की व गिफ्ट पार्टनर स्किन मंत्रा आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed