फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman banda

अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह 7 जुलाई को, सम्मानित होंगे इंटर के 27 और हाईस्कूल के 13 मेधावी

Fri, 05 Jul 2019 11:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jul 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman banda
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड-2019 परीक्षा में इंटर और हाईस्कूल के टॉप-10 मेधावियों को मेडल पहनाकर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान का यह आयोजन रविवार (7 जुलाई) को आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रात: 10 बजे होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीआईओएस सहित जनपद और मंडल के अधिकारी इन मेधावियों को सम्मानित करेंगे। शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक इस समारोह में शरीक होंगे। मेधावियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


 

अमर उजाला कई साल से भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष भी इस आयोजन में जिले के कुल 40 टॉप-10 मेधावियों को सम्मानित किया जा रहा है। इनमें 27 इंटरमीडिएट हैं और 13 हाईस्कूल के हैं। मेधावियों को फोन पर भी सूचना देकर अभिभावकों सहित आमंत्रित किया गया है।

जिनसे फोन पर संपर्क नहीं हो पाया और वे टॉप-10 की सूची में शामिल हैं, वह अभिभावकों सहित आमंत्रित हैं। डीएम हीरालाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह को मेधावियों को सूचना देने और कार्यक्रम में सहयोग करने को कहा है। मेधावी अपने साथ अंकपत्र व आईडी की फोटो प्रति साथ लाएं।

 

सम्मानित होने वाले इंटरमीडिएट के टॉप-10 छात्र-छात्राएं 
अभिषेक सिंह व सुनिधि कसौंधन व माधवी त्रिपाठी (जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू), संजना सिंह (बीपी ओमर इंटर कालेज, बांदा), सत्यम सिंह गौर व सत्यजीत गुप्ता व अमित व दीपक कुमार व अंकित कुमार व उत्कर्ष साहू (जीआईसी, बांदा), प्रथम गुप्ता (सरस्वती इंटर कालेज, अतर्रा), मुस्कान गुप्ता (एसएन इंटर कालेज, तिंदवारी), संस्कृति दीक्षित व सपना भारती (सरस्वती इंटर कालेज, अतर्रा), प्रदीप कुमार (आदर्श इंटर कालेज, बिसंडा), साक्षी त्रिपाठी (महर्षि विद्यापीठ बालिका इंटर कालेज, बबेरू), शगुन व शुभांगी पांडेय व खुशबू (तथागत ज्ञानस्थली, अतर्रा), कृपा शंकर व पंकज कुमार यादव व प्रताप नारायण (डीएवी, बांदा), प्रियंका साहू व शिखा तिवारी (जीजीआईसी, बांदा), दुर्गेश कुमार (आदर्श बजरंग इंटर कालेज, बांदा), विश्वनाथ (विद्या मंदिर इंटर कालेज, बबेरू), राजू विश्वकर्मा (हिंदू इंटर कालेज, अतर्रा)।

हाईस्कूल में सम्मानित होने वाले टॉप-10 
अपूर्वा वैश्य व श्रद्धा त्रिपाठी व रिया देवी (सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, बांदा), जगदीश कुमार पाल व शिवम द्विवेदी (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, बांदा), विभा मिश्रा (श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बांदा), आदित्य गुप्ता (शंकर पार्वती इंटर कालेज, करतल), प्रियांशू (जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू), प्रांजली पटेल (महर्षि विद्यापीठ बालिका इंटर कालेज, बबेरू), प्रभात यादव (दिखित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेंदा), अभय सिंह (विद्या मंदिर इंटर कालेज, बबेरू), सौम्या सिंह (रामेश्वर प्रसाद इंटर कालेज, पचनेही)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed