फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aman murder case: Main accused brother injured in encounter with police bullet

अमन हत्याकांड: मुख्य आरोपी भाई समेत मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल, दो सिपाही भी घायल

Thu, 04 Jul 2024 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Aman murder case: Main accused brother injured in encounter with police bullet
पुलिस की गोली से घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उसके भाई से पुलिस की मुठभेड़ शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर गांव के पास हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। इनका एक साथी बाइक समेत मौके से भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


29 जून की रात पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में छोटे राजपूत के मकान पर लेनदेन के विवाद में धावा बोल दिया गया था। इस दौरान छोटे राजपूत के पुत्र अमन राजपूत की हत्या कर दी गई थी। घटना में छोटे राजपूत, पत्नी दयावती, गर्भवती पुत्री पूजा और दामाद राजवीर घायल हो गए थे। अमन के ताऊ की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


30 जून की रात में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन आरोपी फरार थे। एसपी केसी गोस्वामी के मुताबिक पाली के प्रभारी निरीक्षक आलोकमणि त्रिपाठी को बृहस्पतिवार दोपहर मुखबिर से जानकारी मिली कि घटना का मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक से कहीं भागने की फिराक में है। इस पर एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ आरोपियों की घेराबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अल्हापुर शाहाबाद तिराहे पर पुलिस को देखकर यह लोग फायरिंग करने लगे और भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस ने इन्हें करीमनगर गांव में नर्मदा मंदिर के पीछे घेर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से मुख्य आरोपी रिजवान और उसका भाई इश्तियाक घायल हो गया। इनका एक साथी बाइक समेत मौके से भाग निकला। घायल हुए हत्यारोपियों के पास से दो तमंचे और चार कारतूस और चार खोखे बरामद किए गए हैं। घायलों को शाहाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस कार्रवाई में सिपाही अंकित तोमर और श्याम सुंदर भी घायल हुए हैं।

 

अब तक पकड़े गए छह हत्यारोपी, इनमें से चार को लगी पुलिस की गोली
अमन के ताऊ की तहरीर पर अबरार अली, उसके तीन पुत्रों रिजवान, इश्तियाक और रहमान, दो भतीजों तौफीक और जावेद व शाहाबाद के सरॉय निवासी रिजवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सरॉय निवासी रिजवान, खेमपुर निवासी अबरार उसके पुत्र रहमान और भतीजे तौफीक को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से रिजवान और ताफीक को पुलिस की गोली भी लगी थी। बृहस्पतिवार को इस्तियाक और रिजवान भी पुलिस की गोली से घायल हो गए और पकड़ लिए गए। अब इस मामले में जावेद की तलाश पुलिस को है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed