{"_id":"6a399a6e3ed72d8de60cb21a","slug":"alpha-hunters-and-csjmu-register-wins-in-one-sided-matches-kanpur-news-c-362-1-ka11003-150281-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अल्फा हंटर्स और सीएसजेएमयू ने एकतरफा मुकाबले में दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अल्फा हंटर्स और सीएसजेएमयू ने एकतरफा मुकाबले में दर्ज की जीत
विज्ञापन
कानपुर। तीन गुणा तीन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अल्फा हंटर्स और सीएसजेएमयू ने एक तरफा मुकाबले में जीत दर्ज की है। जेएनएस हूपर्स की चिंटल्स मिनी और एसएएफ की अल्फा फ्यूरियस से कांटे की टक्कर हुई। जेएनएस हूपर्स और एसएएफ ने अपने मुकाबले जीत लिए।
गुरु हरराय स्कूल में सोमवार से तीन गुणा तीन (3x3) बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर पुरुष व महिला वर्ग की करीब 100 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन अल्फा हंटर्स ने दो मुकाबले जीते। अंडर-14 वर्ग में अल्फा हंटर्स ने मर्सी मेमोरियल स्कूल को 8-2 से हराया। सीएसजेएमयू सब जूनियर ने डीजे वाले बाबू को 12-2 से शिकस्त दी। अल्फा हंटर्स ने अपने दूसरे मुकाबले में मदर टेरेसा स्कूल को 9-0 से पराजित किया।
अन्य मुकाबलों में जेएनएस हूपर्स ने चिंटेल्स मिनी को 7-5 से, एसएएफ ने अल्फा फ्यूरियस को 5-3 से और क्वीन हंटर्स ने बेंचमेट्स को 9-5 से हराया। हाई-स्कोरिंग मुकाबले में न्यूयॉर्क नॉक्स ने बून्स को 14-7 से मात दी। बालिका वर्ग में हूप हसलर ने नेट निंजाज को 2-0 से हराकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
शुभारंभ स्कूल प्रबंधन सदस्य सरदार मनमोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि सरदार जसबीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी और विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
कानपुर देहात बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष उल्लास वाही, महासचिव शिवराज शाह, कोषाध्यक्ष विनय पांडेय, सीएसजेएम विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, आयोजन समिति के केके यादव आदि रहे।