फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Almas best cricketer, was elected in the Under-23, will MA Chidambaram Trophy

अलमास बेस्ट क्रिकेटर, अंडर-23 में चुने गए, मिलेगी एमए चिदंबरम ट्रॉफी

Fri, 01 Jan 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Almas best cricketer, was elected in the Under-23, will MA Chidambaram Trophy

अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (2014-15) में शानदार प्रदर्शन करने वाले शहर के क्रिकेटर अलमास शौकत को बीसीसीआई ने सौगात दी है।

विज्ञापन


एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन (852 रन) बनाने पर इस ग्रुप (अंडर-23) में उसे एमए चिदंबरम ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। यह ट्रॉफी बेस्ट क्रिकेटर को दी जाती है। बीसीसीआई की ओर से पांच जनवरी को मुंबई में होने वाले वार्षिक समारोह में उन्हें यह अवार्ड दिया जाएगा।

सूटरगंज निवासी अलमास शौकत ने 2014-15 में हुए अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में यूपी की तरफ से खेलते हुए सीरीज में सर्वाधिक 852 रन बनाए। क्वार्टर फाइनल में केरल के खिलाफ डबल सेंचुरी (217 रन) बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद सेमीफाइनल में विदर्भ के खिलाफ 175 रन बनाकर यूपी को फाइनल में पहुंचाया।
विज्ञापन


हिमाचल के साथ हुए फाइनल में 73 रन बनाकर यूपी को जीत दिलाई। इससे पहले अंडर-19 में अलमास शौकत ने 713 रन बनाए थे। हाल में हुए रणजी ट्रॉफी में अलमास ने सात मैच खेले। इसमें भी उसने डेब्यू मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ 138 रन बनाए थे। चार अर्धशतक भी जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच शशीकांत खांडेकर ने कहा कि यूपी में पहली बार अंडर-23 में एमए चिदंबरम अवार्ड किसी खिलाड़ी को दिया जा रहा है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे ज्यादा शहर के लिए यह गौरव की बात है। मेरे पास 12 साल की उम्र में वह ट्रेनिंग लेने आया था। वह बचपन से जुनूनी है। एक दिन वह इंडिया टीम में जरूर सेलेक्ट होगा।

‘मेरे लिए न्यू ईयर गिफ्ट है’
बेस्ट क्रिकेटर के लिए चुना जाना मेरे लिए नए साल का गिफ्ट है। यह अवार्ड मेरे क्रिकेट कॅरियर को आगे बढ़ाने में ऊर्जा देगा। मैं इंडिया टीम के लिए खेलना चाहता हूं। आने वाले मैच में और बेहतर प्रदर्शन करूंगा ताकि इंडिया टीम में सेलेक्ट हो सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed