{"_id":"68c9cdbd19af997a9f0b7193","slug":"alleged-advocate-assaulted-tehsildar-tore-documents-kanpur-news-c-362-1-ka11011-131420-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कथित पैरोकार ने तहसीलदार से की मारपीट, पत्रावलियां फाड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कथित पैरोकार ने तहसीलदार से की मारपीट, पत्रावलियां फाड़ीं
विज्ञापन
कानपुर। तहसील सदर के न्यायालय कक्ष में सोमवार दोपहर सुनवाई के दौरान हंगामा हो गया। तहसीलदार (न्यायिक) कैलाश नाथ यादव की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वह मुकदमों की सुनवाई कर रहे थे, तभी वादी लालजी के साथ कथित पैरोकार विजय शंकर मिश्रा ने कोर्ट रूम में मोबाइल पर तेज आवाज में बातचीत शुरू कर दी। मना करने पर भी वह नहीं माना।
आरोप है कि तहसीलदार ने उसे बाहर जाकर बात करने को कहा तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने तहसीलदार का मोबाइल छीन लिया, वीडियो बनाने लगा और न्यायालय की धारा 67 से संबंधित चार पत्रावलियां फाड़ दीं। इसके बाद धमकी दी कि जान से मार देगा।
घटना से कोर्ट कक्ष में अफरा-तफरी मच गई। तहसीलदार ने कोतवाली इंस्पेक्टर से शिकायत कर आरोपी लालजी और पैरोकार विजय शंकर मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)