फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegations of beating and extortion against a student preparing for NEET.

Kanpur News: नीट की तैयारी कर रहे छात्र को पीटने व वसूली का आरोप

Mon, 28 Sep 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of beating and extortion against a student preparing for NEET.
कानपुर। काकादेव के नवीननगर स्थित एक हॉस्टल में संतकबीरनगर निवासी नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल संचालक की शह पर कुछ युवकों पर उसे पीटने व वसूली का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। दहशत में छात्र ने हॉस्टल में ही अपना सामान छोड़कर दूसरी जगह कमरा तलाशना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस की जांच में आरोप निराधार निकले हैं। पुलिस का कहना है कि हॉस्टल संचालक ने छात्र के हॉस्टल में किसी युवती को लेकर आने का विरोध किया था।
विज्ञापन

संतकबीरनगर निवासी किसान के बेटे के अनुसार वह मई से काकादेव स्थित एक चाय अड्डा के पास स्थित हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि मई से कुछ युवक उससे बेवजह रुपये ऐेंठते चले आ रहे हैं। अब तक करीब 20 हजार रुपये कैश ले चुके हैं। शुक्रवार रात भी हॉस्टल में वही आरोपी शराब के नशे में कमरे में घुस आए। रुपये मांगने लगे। असमर्थता जताई तो बाल नोंचकर लात घूंसों से पीटा। एक युवक ने खुद को जेल से छूटकर आने की बात बताते हुए गला दबाने की कोशिश की। घटना के बारे में किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि जांच में आरोप निराधार पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed