{"_id":"690d0c7602262750e40c0c48","slug":"allegations-bhupesh-and-rohit-are-hiding-in-chitrakoot-kanpur-news-c-362-1-ka11002-134734-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आरोप... चित्रकूट में छिपे हैं भूपेश और रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आरोप... चित्रकूट में छिपे हैं भूपेश और रोहित
विज्ञापन
कानपुर। जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के करीबी और फरार चल रहे भाजपा नेता भूपेश अवस्थी और बेटा रोहित कई दिनों से चित्रकूट में छिपे हैं। फिर भी पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही है। यह आरोप है साकेतनगर निवासी महिला कारोबारी ने लगाया है। इसी महिला ने अखिलेश और भूपेश समेत अन्य के खिलाफ जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी रिपोर्ट पर विवेचक ने पांच घंटे में जांच कर एफआर लगा दी थी।
गुरुवार को दिए एक साक्षात्कार में महिला कारोबारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि पुलिस ढिलाई बरत रही है। पुलिस के पास अपराधियों की पूरी कुंडली रहती है। भूपेश और रोहित कुछ दिनों से चित्रकूट और मध्य प्रदेश के कई जिलाें में छिपते घूम रहे हैं। पुलिस चाह ले तो कुछ घंटों में ही गिरफ्तार किए जा सकते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू में कुछ प्रयास किए जिसके चलते एनबीडब्लू जारी हुआ। हालांकि अब पुलिस मामले में सुस्ती दिखा रही है।
भूपेश के सर्मथक को दी जान से मारने की धमकी
भाजपा नेता भूपेश अवस्थी को झूठे मुकदमे में फंसाने का दावा करते हुए उनके समर्थन में पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाने वाले भाजपा नेता अनिल त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार दोपहर वह विधायक महेश त्रिवेदी की ओर से किदवईनगर में आयोजित एक खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे। वहां पर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें धमकाया। कहा कि बहुत बड़े नेता बनते हो। उलटा लटकाकर पीटने और जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने मेल कर मुख्यमंत्री कार्यालय में घटना के बारे जानकारी दी है।