फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation: The police officer slapped the old man in a land dispute.

आरोप : जमीन के मामले में दरोगा ने वृद्ध को जड़े थप्पड़

Wed, 01 Apr 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation: The police officer slapped the old man in a land dispute.
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव के रहने वाले 75 वर्षीय संतोष ने जमीन के मामले में थाने के एक दरोगा पर थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक की है।
विज्ञापन

पीड़ित संतोष ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि घर के बाहर उनकी पुश्तैनी जमीन है। जमीन पर वह करीब 70 साल से काबिज हैं। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले कुछ लोग अपने दर्जन भर साथियों के साथ 24 मार्च को घर में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब वह प्रार्थना पत्र लेकर पुरवामीर चौकी गए तो वहां के दरोगा ने घर चलकर प्रकरण देखने की बात कही। फिर कुछ ही देर बाद दरोगा उन्हीं आरोपियों के साथ सरकारी गाड़ी से आए और गालीगलौज करते हुए पीटा। दरोगा ने गाल पर कई तमाचे मारे जिससे उन्हें कान से कम सुनाई दे रहा है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed