फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation of taking Rs 1300 in the name of delivery, video goes viral

Kanpur News: अनापत्ति लिए बिना संचालित 54 फैक्टरियों को नोटिस

Fri, 29 Nov 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 29 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Allegation of taking Rs 1300 in the name of delivery, video goes viral
कानपुर देहात। रनियां व जैनपुर क्षेत्र में अग्निशमन विभाग की अनापत्ति बिना संचालित 54 फैक्टरियोें को नोटिस दिए गए हैं। वहीं मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रही करीब दो सौ उद्यम को चिह्नित किया गया है। इन्हें भी नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए फैक्टरियों में आग बुझाने के इंतजाम जरूरी हैं। इसके साथ ही यहां कर्मियों को अग्निशमन उपकरण संचालन करना आना जरूरी है। जिले में रनियां और जैनपुर में करीब 450 से अधिक छोटी- बड़ी फैक्टरियां संचालित हैं। आग लगने का जोखिम होने से यहां काम करने वाले श्रमिकों की जान का खतरा बना रहता है। पिछले दिनों फोम गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से छह श्रमिकों की मौत हो चुकी है। हालांकि मामले में फैक्टरी संचालक सगे भाई जेल में हैं।
विज्ञापन

वहीं, झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के बाद प्रशासन सख्त हुआ है। अग्निशमन विभाग की ओर से बिना अग्निशमन अनापत्ति लिए बिना संचालित दो सौ फैक्टरियों को चिन्हित किया गया है। 19 नवंबर से नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले चरण में 29 और दूसरे चरण में 27 नवंबर तक 25 फैक्टरियों को नोटिस थमाई गई है। जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि मानको को पूरा कर एनओसी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
अग्निशमन सुरक्षा के लिए मानक

अग्निसुरक्षा एवं जीवन रक्षा के लिए फैक्टरियों में कार्य के अनुसार मानक भिन्न भिन्न हैं। इसमें से मुख्य रूप से फैक्टरी शेड में स्पि्रंकलर, लैंडिग वाल्व, हौजपाइप, होजरील, जरूरत के अनुसार फायर एक्सटिंग्यूशर, अलग-अलग क्षमता के टेरिस व भूमिगत टैंक, जरूरत के अनुसार बिजली, डीजल व जॉकी पंप, फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर आदि की व्यवस्था होना जरूरा है। इसके साथ ही परिसर में धुआं प्रबंधन की जरूरत है।

..............
वर्जन...
फैक्टरी संचालन के लिए आग बुझाने के संसाधन और अग्निशमन विभाग की अनापत्ति आवश्यक है। करीब दो सौ से अधिक फैक्टरियों को चिन्हित किया गया है। 54 फैक्टरियों को अब तक नोटिस दी जा चुकी है। सभी को मानक पूरे करने व एनओसी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
- सुरेंद्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed