{"_id":"6748be7620d0e527840f82f4","slug":"allegation-of-taking-rs-1300-in-the-name-of-delivery-video-goes-viral-kanpur-news-c-220-1-akb1003-119873-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रसव के नाम पर 1300 रुपये लेने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रसव के नाम पर 1300 रुपये लेने का आरोप, वीडियो वायरल
Fri, 29 Nov 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर सीएचसी में प्रसव के नाम पर तीमारदारों ने 500 से लेकर 1300 रुपये तक लेने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सीएमओ ने मामले के जांच आदेश दिए हैं।
सीएचसी के जननी सुरक्षा योजना के तहत वार्ड में भर्ती अलमापुर निवासी नेहा का सामान्य प्रसव से शुक्रवार रात बेटा जन्मा था। वायरल वीडियो में नेहा ने आरोप है कि प्रसव के बाद कर्मचारियों ने उनसे कुल 1300 रुपये लिए हैं। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में भी अगर रुपये लिए जाएंगे तो गरीब प्रसव कराने के लिए कहा जाएगा। इसी तरह बगल के बेड में लेटी सीता ने बताया कि जब प्रसव हुआ तो एक स्टॉफ ने 500 रुपये की मांग की थी। इस पर उसे रुपये दे दिए। इसके बाद लेबर रूम से निकाल कर वार्ड तक शिफ्ट कराने के लिए आए एक कर्मचारी ने 100 रुपये लिए।
वायरल वीडियो लोगों ने एक्स पर डिप्टी सीएमओ बृजेश पाठक को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डॉ. एके सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच के आदेश चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आईएच खान को दिए हैं। इस पर डॉ. आईएच खान ने स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
.............
पीड़िताओं के घर जाएगा स्टाॅफ
वीडियो वायरल होने के बाद अकबरपुर सीएचसी में खलबली मच गई। वीडियो में बयान दे रही महिलाओं के घर का पता निकालकर स्टाॅफ उनके घर पहुंचने की तैयारी में है। इसके बाद शपथ पत्र लेकर मामले को रफादफा करने तैयारी है।