फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   All universities of the country should end all relations with Turkey: Prof. Pathak

तुर्किये के साथ सारे संबंध खत्म करें देश के सभी विश्वविद्यालय : प्रो. पाठक

Fri, 16 May 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
All universities of the country should end all relations with Turkey: Prof. Pathak
कानपुर। देशभर में तुर्किये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी क्रम में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के कुलपति और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पाठक ने देशभर के सभी विश्वविद्यालयों से पाकिस्तान, तुर्की व बांग्लादेश के विश्वविद्यालयों के साथ किए हुए एमओयू निरस्त करने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। देश की सुरक्षा को देखते हुए इन देशों के शैक्षणिक संस्थान व विश्वविद्यालय से किए गए समझौतों को निरस्त करें। विश्वविद्यालय ने स्वयं बुधवार को तुर्किये के इस्तांबुल विश्वविद्यालय के साथ हुए समझौते को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत पर जब हमला किया तब उसमें तुर्किये व बांग्लादेश ने परोक्ष या अपरोक्ष रूप से पाकिस्तान का साथ दिया। इसलिए पाकिस्तान, तुर्की व बांग्लादेश के विवि व संस्थानों के साथ हुए समझौता ज्ञापन की तत्काल समीक्षा करते हुए निलंबित या समाप्त कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed