फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   All junior doctors at GSVM Medical College will be covered by group insurance.

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभी जूनियर डॉक्टरों का होगा ग्रुप इंश्योरेंस

Sun, 19 Jul 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
All junior doctors at GSVM Medical College will be covered by group insurance.
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दिवंगत जूनियर डॉक्टर विनय कुमार विष्ट के परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। मेडिकल कॉलेज में हुई शोकसभा प्राचार्य ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. विनय के परिजनों को मुआवजे के लिए शासन को पत्र लिखेंगे। यह भी कहा कि सभी जूनियर डॉक्टरों का ग्रुप इंश्योरेंस होगा। ई-कार्ड बनेगा और छह-छह माह में उनका चेकअप होगा। इस दौराना एक हफ्ते में जान गंवाने वाले कॉलेज के चार चिकित्सा शिक्षकों के पिता को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर विनय कुमार विष्ट का दो दिन पहले ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि दिवंगत चिकित्सक के पिता और भाइयों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। डॉ. विनय की एमबीबीएस कर रही बहन चंद्रिका और एमबीबीएस की ही तैयारी कर रही दूसरी बहन मुंगरीता की पढ़ाई पूरी कराने के लिए भी आवश्यक धनराशि उनके खाते में जमा की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए उन्होंने अपना एक माह का वेतन देंगे। सभी फैकल्टी (चिकित्सा शिक्षकों) और जूनियर डॉक्टरों से आपस में यथासंभव धन एकत्र कर सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed