फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   all india institute of medical sciences entrance exam

एम्स एमबीबीएस में फिजिक्स ने छुड़ाए पसीने, सात केंद्रों पर 4126 छात्रों ने दी परीक्षा, 374 ने छोड़ी

Sun, 26 May 2019 12:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 May 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
all india institute of medical sciences entrance exam
एम्स एमबीबीएस: फिजिक्स ने छुड़ाए पसीने - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारत आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से एमबीबीएस कोर्सों के लिए शनिवार से दो दिवसीय प्रवेश परीक्षा की शुरुआत हो गई। इसके लिए शहर में सात केंद्र बनाए गए थे जहां करीब 4500 छात्रों को परीक्षा देनी थी। हालांकि दोनों पालियों में कुल 4126 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे। 374 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


नीट विशेषज्ञ और न्यू लाइट कोचिंग संस्थान के निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि फिजिक्स का पेपर सबसे ज्यादा कठिन था। बायोलॉजी और केमिस्ट्री का प्रश्न पत्र सामान्य था। कुल 200 प्रश्न पूछे गए। इसमें 60 फिजिक्स, 60 बायोलॉजी और 60 केमिस्ट्री के थे जबकि 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान से थे। डॉ. सिंह के मुताबिक सामान्य ज्ञान से भी कई प्रश्न ऐसे थे जो हाल ही में हुई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित थे।
विज्ञापन


 

नहीं ले जा सके पेन-पेंसिल, आभूषण भी उतरवाए, 15 एम्स में मिल सकेगा दाखिला 

कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में छात्र-छात्राएं पेन, पेंसिल तक भी नहीं ले जा सके। मोबाइल फोन, घड़ी, किसी भी तरह का कागज, पानी की बोतल आदि को परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखवा दिया गया। कुछ लड़कियां कान और नाक में आभूषण पहनकर आई थीं जिसे केंद्र के बाहर ही उतरवा दिया गया। सुबह की पाली नौ बजे से दिन के 12.30 बजे तक और दोपहर बाद की पाली दोपहर के तीन बजे से शाम के 6.30 बजे तक आयोजित हुई थी।

इस प्रवेश परीक्षा के जरिये एम्स नई दिल्ली, एम्स बठिंडा, भोपाल, भुवनेश्वर, देवघर, गोरखपुर, जोधपुर, कल्याणी, मंगलागिरी, नागपुर, पटना, रायपुर, रायबरेली, ऋषिकेष और तेलंगाना में एमबीबीएस कोर्स की 1207 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed