{"_id":"5c0cb668bdec2212d072fb9d","slug":"alka-get-honored-in-atal-samman-samaroh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए कानपुर की अलका का दिल्ली में हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए कानपुर की अलका का दिल्ली में हुआ सम्मान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
कानपुर की अलका का दिल्ली में हुआ सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हाल में हुए शून्य से शिखर तक अटल सम्मान समारोह में कानपुर की अलका सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें खेल के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया।
इंद्रानगर निवासी अलका सिंह यूपीसीए में जूनियर महिला टीम की पूर्व सेलेक्टर हैं। वह इस वक्त डीडी स्पोर्ट्स चैनल में कमेंटेटर हैं।
आध्या दुर्गा फाउंडेशन व एएम फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली के मयूर विहार में चार दिसंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में समाजसेवक, लेखक, गायक, स्पोर्ट्स व विभिन्न क्षेत्र के ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया था, जिन्होंने अपना सफर शून्य से शुरू किया और शिखर तक पहुंचे।
विज्ञापन
इंद्रानगर निवासी अलका सिंह यूपीसीए में जूनियर महिला टीम की पूर्व सेलेक्टर हैं। वह इस वक्त डीडी स्पोर्ट्स चैनल में कमेंटेटर हैं।
आध्या दुर्गा फाउंडेशन व एएम फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली के मयूर विहार में चार दिसंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में समाजसेवक, लेखक, गायक, स्पोर्ट्स व विभिन्न क्षेत्र के ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया था, जिन्होंने अपना सफर शून्य से शुरू किया और शिखर तक पहुंचे।
विज्ञापन
कानपुर की अलका का दिल्ली में हुआ सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में रेल मंत्रालय के सदस्य भारत गौरव संदेश यादव, एएम फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर आर्यन मिश्रा व आध्या दुर्गा फाउंडेशन की निर्देशिका सुमित्रा सिंह ने अलका को ‘शून्य से शिखर तक अटल सम्मान-2018’ अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अलका ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बस जरूरत है उनके जागरुक होने की। वर्तमान में कई महिला खिलाड़ी विदेश में भारत का नाम रोशन कर रहीं हैं।
ये रहीं उपलब्धियां
- 1997 से 2006 तक यूपी टीम की तरफ से क्रिकेट खेला।
- 2007 में डीडी स्पोर्ट्स चैनल में यूपी की पहली वूमेन कमेंटेटर बनी।
- 2015 से 2018 तक यूपीसीए में जूनियर सेलेक्शन कमेटी में सेलेक्टर रहीं।
- 2018 जुलाई में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से लेवल एक कोच की परीक्षा उत्तीर्ण की।