फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ALIMCO will create german technology based artificial leg

जर्मन टेक्नोलॉजी से कृत्रिम पैर बनाएगा एलिम्को

Wed, 20 May 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 20 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
ALIMCO will create german technology based artificial leg
एलिम्को अब जर्मन टेक्नोलॉजी पर आधारित उच्च क्वालिटी के आधुनिक कृत्रिम पैर बनाएगा। बुधवार को दिल्ली में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से कृत्रिम पैर बनाने वाली जर्मन कंपनी ‘ओटो बोक’ और एलिम्को में एमओयू साइन होगा। इसके बाद देश में भी सस्ते दामों पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के कृत्रिम पैर आसानी से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


एलिम्को के जनसंपर्क अधिकारी सुमित तिवारी ने बताया कि अभी तक एलिम्को में लकड़ी और खास तरह से डिजाइन पैर तैयार किए जाते हैं। इनका आकार बड़ा होता है। कई बार नि:शक्तजनों को इससे समस्याएं भी होती हैं।
विज्ञापन


वहीं लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के जो कृत्रिम पैर देश में उपलब्ध हैं उनकी कीमत काफी ज्यादा है और वो आम आदमी की पहुंच से दूर हैं। लेकिन ‘ओटो बोक’ कंपनी के तहत करार के बाद एलिम्को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी बेस्ड कृत्रिम पैर बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मई को दिल्ली में एलिम्को की ओर से सीएमडी डीआर सरीन और ‘ओटो बोक’ कंपनी के एमडी कैफीओ बर्नाल्ड एमओयू पर साइन करेंगे। इसके बाद ‘ओटो बोक’ अपनी टेक्निक, कंसल्टेंसी व सर्विस कुछ समय के लिए एलिम्को को उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद्र तहलोत और केंद्रीय राज्यमंत्रीकृष्ण पाल गुर्जर समेत कई गणमान्य हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed