फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alert regarding scrub typhus in Kanpur, High grade fever patients crossed 200, 22 dengue patients also found,

कानपुर में स्क्रब टायफस को लेकर अलर्ट: हाई ग्रेड फीवर के रोगी 200 पार, डेंगू के भी 22 मरीज मिले...एक की मौत

Fri, 15 Sep 2023 05:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Sep 2023 05:53 PM IST
सार

Kanpur Health Update: सरसौल क्षेत्र के सगुनपुर गांव में बच्चे की मौत के बाद गुरुवार को कैंप लगाकर रोगी देखे गए। 30 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। इनकी डेंगू की जांच की जाएगी। इसके साथ ही 15 सैंपल मलेरिया की जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन
Alert regarding scrub typhus in Kanpur, High grade fever patients crossed 200, 22 dengue patients also found,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हाई ग्रेड वायरल फीवर अब तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को पहली बार इस बुखार के रोगियों की संख्या दो सौ को पार करके 206 पर पहुंच गई। इसके अलावा डेंगू के 22, मलेरिया के पांच और चिकुनगुनिया के पांच और रोगी मिले हैं। हाईग्रेड फीवर के बाद शॉक की स्थिति में गए रोगी की मौत हो गई।

विज्ञापन

आठ को गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इस बीच उरई में मरीज मिलने के बाद स्क्रब टायफस को लेकर अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है गुरुवार को सरकारी पोर्टल यूडीएसपी में हाई ग्रेड फीवर के 144 रोगियों की संख्या जारी की गई। पोर्टल में डेंगू के 17 और चार रोगी मलेरिया के हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने भी पांच डेंगू संक्रमितों की रिपोर्ट दी है। हैलट के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में कुल 300 रोगी आए, जिनमें 40 बुखार के थे। इसके साथ ही उर्सला में बुखार के 20 रोगी आए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग नोडल अधिकारी और सीनियर फिजीशियन डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि हाईग्रेड फीवर के बाद रोगियों को लिवर की दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचे लिवर का एंजाइम बढ़ने के रोगी
उनकी ओपीडी में बुखार के बाद लिवर का एंजाइम बढ़ने के रोगी आए हैं। बुखार के बाद रोगियों को लिवर की सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। वहीं नवाबगंज के रहने वाले आदित्य (55) की हाई ग्रेड बुखार के बाद मौत हुई। परिजनों ने बताया कि वह अस्थमा के रोगी रहे हैं। बुखार के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यहां मिले डेंगू, चिकुनगुनिया और मलेरिया रोगी
कैलाशनगर, हरजेंदरनगर, बेकनगंज, पटेलनगर, कोयलानगर, रतन ऑर्बिट, श्यामनगर, लक्ष्मीपुरवा, नवाबगंज, कृष्णानगर, कुलीबाजार, कल्याणपुर, पुरानी दालमंडी, जाजमऊ, शिवराजपुर, पांडुनगर, ग्वालटोली, स्वरूपनगर, सीएसए आदि। इसके अलावा विभिन्न इलाकों के 87 घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा मिला है।

सगुनपुर गांव में कैंप लगा रोगी देखे
सरसौल क्षेत्र के सगुनपुर गांव में बच्चे की मौत के बाद गुरुवार को कैंप लगाकर रोगी देखे गए। 30 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। इनकी डेंगू की जांच की जाएगी। इसके साथ ही 15 सैंपल मलेरिया की जांच के लिए भेजे गए। सगुनपुर में बुधवार को देशराज के पुत्र आयुष (2) की मौत हो गई थी। इसके पहले जयराम (60) की मौत हुई थी।

स्क्रब टायफस की केजीएमयू में होगी जांच
कानपुर। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि स्क्रब टायफस को लेकर अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। अगर स्क्रब टायफस के लक्षण वाले रोगी आते हैं, उनके संबंध में सूचना देने के साथ सैंपल भेजें। सैंपल केजीएमयू भेज कर जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही संचारी रोग अभियान में भी स्क्रब टायफस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

ये लक्षण हों...तो सतर्क हो जाएं

  • बुखार के साथ शरीर पर चकत्ते।
  • प्लेटलेट्स काउंट का कम होना।
  • रोगी के लिवर में दिक्कत आना।
  • सांस तंत्र में दिक्कत खड़ी होना।

केजीएमयू से 12 दिन के बाद भी रिपोर्ट नहीं आई
हाई ग्रेड फीवर और डेंगू के लक्षणों वाले जिन रोगियों के सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजे गए थे, उनकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई। जिला मलेरिया विभाग ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के जरिये 21 सैंपल दो सितंबर को भेजे थे। रिपोर्ट न आने से यह पता नहीं चल पा रहा है कि संक्रमण किस वायरस या बैक्टीरिया का था। मेडिकल कॉलेज ने भी अपने स्तर पर 24 रोगियों के सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजे हैं। सीनियर फिजीशियन डॉ. विशाल गुप्ता का कहना है कि मिश्रित लक्षणों से डेंगू, मलेरिया, हाई ग्रेड फीवर में फर्क मुश्किल हो जा रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि वे रिपोर्ट पता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed