{"_id":"682a3f61c76705843f07690b","slug":"alert-regarding-bird-flu-monitoring-of-poultry-farms-begins-kanpur-news-c-220-1-akb1002-126576-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, मुर्गी फार्मों की निगरानी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, मुर्गी फार्मों की निगरानी शुरू
Mon, 19 May 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 19 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
शिवली में पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करते पशुचिकित्सक।
- फोटो : स्रोत पशुपालन विभाग
कानपुर देहात। पहले गोरखपुर फिर कानपुर प्राणि उद्यान में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने और पशु-पक्षियों की मौत के बाद जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। निगरानी के लिए दस टीमें बनाई गई हैं।
कानपुर के चिड़ियाघर में शेर पटौदी में एवियन इंफ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) के संक्रमण होने व इससे पूर्व गोरखपुर में बाघिन की मौत के बाद जिले में भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट है। हालांकि अभी किसी जिले में मुर्गी फार्म में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। बर्ड फ्लू के दोनों मामले प्राणी उद्यान के ही पाए गए है। फिर भी पशुपालन विभाग की ओर से सर्तकता बरती जा रही है।
जिले में सरकारी अनुदान आधारित 5 मुर्गी फार्म हैं। इसमें तीन फार्मों में चूजे तैयार किए जाते हैं। वहीं दो फार्मों में अंडा उत्पादन होता है। इसी प्रकार 74 मुर्गी फार्म निजी क्षेत्र के हैं। मुर्गी फार्मों की निगरानी के लिए ब्लॉकवार दो पशुचिकित्सक, एक पशुधन प्रसार अधिकारी (एलईओ) व चतुर्थश्रेणी कर्मी की टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम 20-20 सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजेगी। सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू है। इसके साथ ही पक्षी बाहुल्य क्षेत्र रसूलाबाद के इटैली, शिवली के औनहा झील की भी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
................
वर्जन.......
बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मुर्गी फार्मों की सतत निगरानी की जा रही है। सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। फिलहाल किसी सैंपल में वायरस नहीं मिला है। ब्लॉकवार पीपीई किट आदि उपकरण उपलब्ध हैं। - सुबोध कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी कानपुर देहात
................
पक्षी बाहुल्य स्थानों पर भी रखी जा रही नजर
वेट लैंड में पक्षी अधिकता में आते हैं। रसूलाबाद की इटैली व मैथा की औनहा झील में पक्षी आश्रय पाते हैं। जारी अलर्ट को लेकर इन स्थानों की निगरानी भी कराई जा रही है। हालांकि अभी किसी पक्षी की संदिग्ध मौत का मामला सामने नहीं आया है। अकबरपुर में 23, रसूलाबाद में 22, मैथा में 20, राजपुर में 18, डेरापुर व संदलपुर में 12-12 वेट लैंड शामिल हैं।