फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alert on accident in Mathura, speed control devices should be checked regularly

Kanpur News: मथुरा में हुए हादसे पर अलर्ट, नियमित रूप से चेक हों स्पीड कंट्रोल डिवाइस

Sun, 17 Dec 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Alert on accident in Mathura, speed control devices should be checked regularly
कानपुर देहात। मथुरा में आजमगढ़ डिपो की बस से हुए हादसे में चालक की मौत और 10 यात्री घायल होने के बाद परिवहन निगम ने अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्पीड कंट्रोल डिवाइस नियमित रूप से चेक की जाए।
विज्ञापन

माती डिपो के पास 15 बस हैं। जो हर दिन रूट पर दौड़ रही हैं। कई ऐसे बसे भी थीं, जिन्हें ठीक करके चलाया जा रहा है। डिपो से चलने वाली बसों को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि अक्सर देखा जा रहा है कि एक्सप्रेस वे और डबल रोड पर रोडवेज बस चालक दूसरे वाहन से बहुत कम दूरी बनाकर चल रहे हैं। इस वजह से हादसे हो रहे हैं। उन्होंने आदेश में कहा कि चालक पर्याप्त दूरी बनाकर चलें। कोहरे, बारिश में बस धीमी और संयमित गति से चलाएं। हाईवे में अवैध कट से कतई बस को पार न कराएं। उन्होंने आदेश में लिखा कि निगम व अनुबंधित बसों में रेफ्लेक्टिव टेप जरूर लगाएं, ताकि आगे व पीछे चल रहा वाहन बस को ठीक तरीके से देख सके। बस को टोल के आसपास या फिर पर्याप्त रोशन की नीचे सुरक्षित जगह पर रोका जाए। माती डिपो प्रभारी ब्रिज किशोर ने बताया कि शासन से जारी आदेश को क्रियान्वयन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय-समय पर चालकों की काउंसलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed