फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Alert issued after violence in Kanpur in Banda:, SP reached colonies with heavy force

Alert in Banda: कानपुर हिंसा के बाद बांदा में अलर्ट जारी,फोर्स लेकर बस्तियों में पहुंचे एसपी

Sun, 05 Jun 2022 02:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Jun 2022 02:29 PM IST
सार

बांदा जिले में प्रशासन ने कानपुर हिंसा के बाद एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही,क्षेत्राधिकारी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से की शांति और सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन
Alert issued after violence in Kanpur in Banda:, SP reached colonies with heavy force
गश्त के दौरान मुस्लिमों से बातचीत करते क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भी कानपुर हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। शुक्रवार की देर रात शहर की मिली-जुली आबादी में पुलिस अधिकारी देर तक गश्त करते रहे। विशेषकर मुस्लिम धर्म गुरुओं से मिलकर शांति व्यवस्था बरकरार रखने में सहयोग की अपील की।

विज्ञापन

कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दो वर्ग आमने-सामने आ गए और जमकर बवाल हुआ। इस पर गृह मंत्रालय ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया। देर शाम पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भारी फोर्स के साथ खुद शहर काजी अकील मियां सहित कई मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात की और शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बरकरार रखने में सहयोग की अपील की। 
विज्ञापन

सभी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि ऋषि बामदेव और बांदा नवाब की नगरी में सदियों से चला आ रही कौमी एकता पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक के साथ अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
भाजपा नेता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबरे हजरत मोहम्मद के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को कई मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट चौराहे में सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा नेता ने न सिर्फ मुस्लिमों बल्कि सभी धर्म निरपेक्ष की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

ज्ञापन देने वालों में ऑल इंडिया काजी बोर्ड के नायब सदर मौलाना मुमताज रब्बानी, नायब शहर काजी सैय्यद आमिर मसूदी, सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एएस नोमानी, बशारत अली आदि शामिल रहे। ज्ञापन दिए जाने की पूर्व से ही सूचना मिल जाने पर सुबह से ही अशोक लाट चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत फोर्स के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed