फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Female leopard dies after falling into a well

Banda News: कुएं में गिरने से मादा तेंदुए की मौत

Tue, 27 Oct 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 27 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Female leopard dies after falling into a well
नरैनी (बांदा)। कालिंजर थाना क्षेत्र में खेत के कुएं में गिरने से दो साल की मादा तेंदुए की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार चित्रकूट और पन्ना टाइगर रिजर्व के आसपास के जंगलों से भटककर तेंदुआ मध्य प्रदेश की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश के कालिंजर क्षेत्र में पहुंच गया था। यहां पहाड़ के पीछे खेत में स्थित कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के एसडीओ अनुभव सिंह, वन दरोगा सुनील सिंह और वन दरोगा रमेश शुक्ला समेत टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीवीओ नरैनी डॉ. विजय कमल, डिप्टी सीवीओ अतर्रा डॉ. निर्मल गुप्ता और पशु चिकित्साधिकारी करतल डॉ. अभिषेक कुमार ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। मौत डूबने से हुई थी।

वन दरोगा सुनील सिंह ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा थी और उसकी उम्र करीब दो वर्ष थी। पोस्टमार्टम के बाद करतल स्थित वन विभाग की चौकी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed