{"_id":"5e121b4f8ebc3e880d69ca54","slug":"alert-in-kanpur-after-terrorists-enters-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आतंकी के घुसने के बाद कानपुर में अलर्ट, मिलेट्री इंटेलीजेंस व सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आतंकी के घुसने के बाद कानपुर में अलर्ट, मिलेट्री इंटेलीजेंस व सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय
Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में आईएसआईएस के आतंकियों के घुसने की सूचना के बाद शहर भी हाईअलर्ट पर है। पुलिस, मिलेट्री इंटेजीजेंस समेत अन्य खुफिया व सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय होकर इनपुट जुटाने में लग गई हैं। पहले भी शहर से आईएसआईएस का खुरासन मॉड्यूल पकड़ा जा चुका है।
इसलिए एजेंसियां शहर में अधिक अलर्ट हैं। खुफिया इनपुट के मुताबिक 16 दिसंबर के पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आईएसआईएस के दो आतंकी वाजा मोइनुद्दीन व अब्दुल समद देखे गए थे जो यूपी में घुस आए हैं और नेपाल जाने की फिराक में हैं। ऐसे में पूरे यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक मोइनुद्दीन युवाओं का माइंडवॉश कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित करता है। वह सीरिया में भी रहकर आया है। वह सिमी से भी जुड़ा रहा है और कानपुर सिमी का गढ़ रहा है। इसलिए शहर में पुलिस अधिक चौकन्नी है।
विज्ञापन
शहर में 2018 में हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी कमरुज्जमा चकेरी से गिरफ्तार हो चुका हैै। डीआईजी अनंत देव ने बताया कि इनपुट मिलने के बाद सक्रियता बढ़ा दी गई है। खासकर रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग कर निगरानी की जा रही है। इसके अलावा होटलों में नजर रखी जा रही है।