{"_id":"66c74b07081ce223ef00fcf0","slug":"alert-in-hospitals-regarding-monkey-pox-guidelines-received-from-center-to-health-department-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मंकी पॉक्स को लेकर अस्पतालों में अलर्ट, दिल्ली-मुंबई से आने वालों पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मंकी पॉक्स को लेकर अस्पतालों में अलर्ट, दिल्ली-मुंबई से आने वालों पर रखी जाएगी नजर
Thu, 22 Aug 2024 08:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:12 PM IST
सार
कानपुर में मंकी पॉक्स को लेकर अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है। अस्पतालों में मंकी पॉक्स को लेकर इंतजाम रहेंगे। दिल्ली, मुंबई से आने जाने वालों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंकी पॉक्स को लेकर अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी देश में मंकी पॉक्स की किसी रोगी में पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पड़ोसी मुल्क में रोगी मिलने के बाद केंद्र ने गाइडलाइन जारी कर दी है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि केंद्र की गाइडलाइन आ गई है। उसी के लिहाज से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अस्पतालों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध रोगी आता है तो उसकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा विदेश और दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी को बुखार आता है और शरीर पर चकत्ते उभर आते हैं तो उसकी जांच कराई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि मंकी पॉक्स वायरल बीमारी है। यह डीएनए वायरस से फैलती है। इसमें तेज बुखार पहले आता है। फिर चकत्ते होते हैं। इसमें न्यूरो संबंधी दिक्कतें अधिक होती हैं। रोगी को इंसेफ्लाइटिस हो सकती है। मिर्गी जैसे दौरे भी पड़ सकते हैं। लापरवाही पर दिव्यांगता आ सकती है।

रोग के लक्षण
बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, कंपकंपी, फफोलेदार दाने, सूजी हुई लिम्फ नोड्स (गांठें), अत्याधिक थकान।
बचाव
जानवरों के संपर्क से बचें, घरों में सफाई रखें, हाथ साबुन से धोएं, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें, रोगी के कपड़े न पहनें।