फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   alcohol smuggler caught by police

पुलिस की गिरफ्त में इनामी अवैध कारोबारी, जहरीली शराब की तस्करी का आरोप, मर्डर समेत 16 मुकदमे दर्ज

Tue, 18 Jun 2019 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
alcohol smuggler caught by police
शराब तस्कर लवलेश पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
जहरीली शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। इस पर हत्या समेत अन्य 16 मामले दर्ज हैं। रैपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने टीम के साथ पांच हजार के इनामी वांछित लवलेश पटेल उर्फ  रविन्द्र पटेल पुत्र काशी प्रसाद पटेल निवासी देहरूच माफी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पूछताछ में लवलेश पटेल ने बताया कि आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए सहयोगियों के साथ अवैध रूप से शराब के ठेकों में बिक्री करता था। विगत कई वर्षों से सक्रिय रूप से अवैध शराब की खेप प्रयागराज से लेकर जनपद में लाकर शराब के ठेकेदारों के माध्यम से खपत करता था।
विज्ञापन



 

लवलेश पटेल के बयान से प्रकाश में आये सहयोगियों पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को एसपी कार्यालय में अपर एसपी बलवंत चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी लवलेश पटेल थाना घूरपुर जनपद इलाहाबाद में हत्या के अभियोग में 2006 से 2011 तक जिला कारागार नैनी इलाहाबाद में न्यायिक हिरासत में निरुद्ध रहने के बाद जमानत पर रिहा होकर अपराधी साथियों के साथ जनपद कौशांबी में चोरी, डकैती जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त रहा।

जिसके खिलाफ  जनपद के अलावा अन्य विभिन्न थानों में 16 संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी को पकड़ने वाली रैपुरा पुलिस टीम को दो हजार का इनाम पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा की ओर से दिया गया है। 

शराब तस्करी में पकड़े गए लवलेश पटेल व उसकी पत्नी खुशबू ने मानवाधिकार आयोग समेत उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि सोमवार को रैपुरा पुलिस जबरन उसके घर में घुसकर पकड़ ले गई। इसके बाद थाने में उसे जमकर मारा पीटा। उससे मिलने गई पत्नी को भी मोबाइल छीनकर पुलिस कर्मियों ने भगा दिया। इस मामले मेें अपर एसपी ने कहा कि आरोप बिल्कुल गलत हैं। इसके बावजूद इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed