{"_id":"69557f35440a65659401b4f7","slug":"alcohol-intoxication-in-the-cold-took-over-nerves-in-the-brain-burst-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1378609-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ठंड में शराब का नशा सिर पर चढ़ा, दिमाग की नसें फटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ठंड में शराब का नशा सिर पर चढ़ा, दिमाग की नसें फटीं
विज्ञापन
कानपुर। कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड में शराब की लत भी ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन रही है। शराब पीने के बाद एहतियात नहीं बरतने पर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और दिमाग की नसें फट जाती हैं। दिसंबर के महीने में हैलट में आए ब्रेन हेमरेज के रोगियों की हिस्ट्री से यह पता चला है। इनमें अधिकांश रोगी 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग के हैं। इस जाड़े में मस्तिष्क में खून थक्का जमने से पक्षाघात वाले रोगियों की तुलना में ब्रेन हेमरेज के रोगी अधिक हैं।
दिसंबर के महीने में हैलट इमरजेंसी में भर्ती हुए ब्रेन स्ट्रोक के तीन सौ रोगियों में 40 फीसदी संख्या 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग के रोगियों की है। न्यूरो साइंसेस विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंह और मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि 30 से 35 फीसदी रोगियों में अल्कोहल की हिस्ट्री मिली है। शराब पीने के बाद गर्मी महसूस होने के चक्कर में ठंड से बचाव के लिए एहतियात नहीं बरता। इस वजह से अचानक ब्लड प्रेशर बहुत अधिक बढ़ गया।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि जाड़े में मस्तिष्क की नसें सिकुड़ती है। लेकिन शराब पीने के बाद ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है और दिमाग की नसें फैलती हैं। जाड़े में शरीर नसों को सिकोड़ना चाहता है और अल्कोहल के असर से ये फैलती हैं। इसी द्वंद में नसें फट जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार ब्रेन अटैक के युवा रोगी अधिक आए हैं। इसके साथ ही ब्रेन हेमरेज का यह नया बढ़ता हुआ ट्रेंड है।