{"_id":"58ecffe44f1c1b874acf69ff","slug":"akshay-pratap-meet-with-mukhtar-ansari-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब जेल में मिले दो बाहुबली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब जेल में मिले दो बाहुबली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी और अक्षय प्रताप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक आधार पर बांदा के मंडल कारागार भेजे गए बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी से रविवार को एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने मुलाकात की। दोपहर के समय कारागार में प्रवेश करने वाले एमएलसी कई घंटे बाद कारागार से बाहर निकले। दोनों के बीच कारागार में काफी देर तक बातचीत हुई।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक आधार पर गाजीपुर जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी 30 मार्च को मंडल कारागार लाए गए। उनके मंडल कारागार में आने के बाद जेल की सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई। पीएसी जवानों के साथ दो डिप्टी जेलरों को शासन ने उनकी निगरानी में लगा दिया।
कुंडा (प्रतापगढ़) के बाहुबली विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के अति करीबी माने जाने वाले एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने रविवार को मंडल कारागार में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से मुलाकात की। देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन
उधर, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह और मुख्तार अंसारी से मुलाकात के बारे में जेल अधीक्षक हरीबख्श सिंह ने बताया कि एमएलसी झांसी से लौटते वक्त उनसे जेल में मुलाकात करने आए थे। मुख्तार अंसारी से मुलाकात नहीं हुई है।