{"_id":"6962bbe8c3706bf65a06eb30","slug":"akhileshs-daughter-soumya-gets-anticipatory-bail-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1389741-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अखिलेश की बेटी सौम्या को मिली अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अखिलेश की बेटी सौम्या को मिली अग्रिम जमानत
विज्ञापन
कानपुर। वक्फ की संपत्ति पर कब्जे के मामले में आरोपी अखिलेश दुबे की बेटी सौम्या को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है।
मोइनुद्दीन आसिफ जाह शेख आसिफ जाह ने ग्वालटोली थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना, धमकाने, रंगदारी वसूलने और हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे में अखिलेश दुबे की जमानत अर्जी सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी है। सौम्या ने भी सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी लेकिन उसकी अग्रिम जमानत अर्जी जिला जज ने खारिज कर दी थी। इसके बाद सौम्या ने हाईकोर्ट का रुख किया था। याचिका में सौम्या ने खुद को झूठा फंसाए जाने की बात कही। कहा कि वह राजकुमार शुक्ला और सर्वेश दुबे के बीच हुई लीज़ डीड में आर्बीट्रेटर थी इसके अलावा मामले में इसकी कोई भूमिका नहीं थी। (संवाद)