फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav targets cm yogi in kannauj

अखिलेश के निशाने पर मुख्यमंत्री, 'सीएम की भाषा है ठोक दो, इसलिए पुलिस ने विवेक तिवारी को ठोक दिया'

Thu, 18 Oct 2018 05:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav targets cm yogi in kannauj
अखिलेश यादव, डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में नथापुर्वा गांव में एक गैस प्लांट का भूमि पूजन करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा को हिंदू होने पर गर्व है तो मुझे बैकवर्ड हिंदू होने का गर्व है। एक्सप्रेसवे की तारीफ करते हुए कहा कि सड़क देश की खुशहाली के लिए बनती हैं। हमने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमान उतारे थे, भाजपा सरकार बलिया-मिर्जापुर एक्सप्रेसवे पर राफेल उतारकर दिखाए।
विज्ञापन

akhilesh yadav targets cm yogi in kannauj
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे गठबंधन से भाजपा सरकार घबराई हुई है लेकिन असल गठबंधन तो अभी बाकी है। बोले, लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक साजिश कन्नौज में होगी। यह वही कन्नौज है जहां पर साजिश कर पृथ्वीराज चौहान का राजपाट छीन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

akhilesh yadav targets cm yogi in kannauj
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा है कि ठोक दो। पुलिस ने उसी अंदाज में ठोक डाला। योगी के मंत्री ही सरकार पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा रहे हैं। अलीगढ़, नोएडा सहित कई जगत तो केवल प्रमोशन पाने के लिए फर्जी एनकाउंटर कर डाले गए। मानवाधिकार आयोग से इस सरकार को जितने नोटिस मिले, कभी किसी सरकार को नहीं मिले।
विज्ञापन

akhilesh yadav targets cm yogi in kannauj
अखिलेश यादव, डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर गए हैं। जब पैसे वाले चले जाएंगे तो देश को खुशहाल कौन बनाएगा। बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में यूपी के लोगों को अपमानित होना पड़ रहा है। सरकार ने किसानों के साथ केवल छलावा किया है, आज तक नहीं बताया कि एमएससपी कैसे तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed