फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav statement against Chief Minister Yogi

तंज: उन्नाव में अखिलेश यादव बोले- हमारे बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप तक नहीं चला पाते

Wed, 21 Jul 2021 06:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jul 2021 06:54 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई सत्ता में आने पर उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। गरीबों का पैसा छीनकर उद्योगपतियों को देते हैं और फिर उद्योगपति विदेश भाग जाते हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav statement against Chief Minister Yogi
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के उन्नाव जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो किसानों की आय दोगुनी हुई और न ही नौजवानों को रोजगार मिल पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि बाबा मुख्यमंत्री न लैपटॉप चला पाते हैं और न ही बिजली कारखानों की जानकारी रखते हैं। यही कारण है कि प्रदेश में नए बिजली उत्पादन प्लांट नहीं लग पाए। इस  कारण आम जनता को महंगी बिजली का भुगतान करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


पूर्व पशुधन मंत्री दिवंगत मनोहर लाल की जयंती पर सरोसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई सत्ता में आने पर उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। गरीबों का पैसा छीनकर उद्योगपतियों को देते हैं और फिर उद्योगपति विदेश भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने मास्क लगवाकर हमारे मुंह और कान बंद करा दिए हैं। भाजपा सरकार को कौन सी बीमारी है जो उसने अपने कान और आंख बंद कर रखे है। उसे गरीबों की आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है।

कालेधन पर केंद्र सरकार को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि जिला पंचायत ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सबसे ज्यादा इसका प्रयोग किया गया। हमारे 19 जिला पंचायत सदस्यों का वोट कैसे लिया गया यह सभी जानते हैं।

उन्होंने दावा किया कि सपा शासनकाल में बाढ़ से कटान रोकने के लिए 133 करोड़ रुपये दिए थे। सरकार बदलते ही भाजपा ने पैसा वापस ले लिया। यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तो सूबे को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। भाजपा सरकार विकास कार्यों में कभी सपा की बराबरी नहीं कर सकेगी। उन्होंने जासूसी कांड और पत्रकार से मारपीट पर भी चुटकी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed