फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान, बोले-'जेल में अपराधियों की दबंगई'

Thu, 29 Nov 2018 03:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about Law and order
डेमो पिक
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर आरोप भी मढ़े हैं। अखिलेश ने लिखा- प्रदेश में आज क़ानून-व्यवस्था कितनी चरमरा गयी है उसका सबूत शामली की वो घटना है, जहां एक युवक को डाइल 100 की गाड़ी से खींचकर मारा डाला गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उधर प्रदेश के सपा अध्यक्ष के घर पर चोरी हो गयी। शासन-प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी का पूरा फ़ायदा अपराधी उठा रहे हैं। 

 

Akhilesh yadav statement about Law and order
डेमो पिक

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के विधायक निवास स्थित फ्लैट से चोरी यह साबित करती है कि अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। शामली में यूपी 100 पुलिस वाहन से खींच कर भीड़ द्वारा हत्या की घटना शर्मनाक और दुखद है।

Akhilesh yadav statement about Law and order
डेमो पिक

हत्या, लूट और बलात्कार से प्रदेश में अराजकता है। जेल में अपराधियों की दबंगई चलती है। फिरौती और अवैध वसूली, अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं। प्रदेश की बदहाल व्यवस्था सुधारने की जगह मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री दूसरे राज्यों के दौरे पर हैं। प्रदेश सरकार का रवैया संवेदनहीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about Law and order
डेमो पिक

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के काम बंद हैं। भाजपा सरकार के शासन में उत्तर प्रदेश की साख लगातार गिरती जा रही है। प्रशासनिक व्यवस्था ढीली है।

विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about Law and order
डेमो पिक
भाजपा जनता को गुमराह कर सत्ता में आई थी। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली इस सरकार में जनता को बुरे दिनों का सामना करना पड़ रहा है। अराजकता, अपराध और आतंक से त्रस्त प्रदेशवासी आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed