फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav statement about baba ramrahim and honipreet

राम रहीम के बहाने अखिलेश ने भाजपा को लपेटा, हनीप्रीत के नेपाल भागने पर भी उठाया सवाल

Fri, 22 Sep 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about baba ramrahim and honipreet
अखिलेश यादव ने हनीप्रीत पर दिया बयान

अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ा बयान देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को धोखेबाज ठहराया है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वाले हमें मथुरा याद दिलाने की बात करते है, लेकिन भाजपा वाले अपने बाबा राम रहीम के रिश्ते नहीं बताते हैं। बीजेपी का कौन नेता बचा हैं, जिसने बाबा के साथ फोटो नहीं खिचाई। अखिलेश ने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुना है कि राम रहीम की बेटी यूपी के रास्ते होकर गई है। 

विज्ञापन

अखिलेश ने ये भी कहा कि बीजेपी ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। योगी सरकार ने यूपी के विकास को रोकने का काम किया है। वर्तमान समय में  उत्तर प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ रहा है। 

विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि सपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यहां पूरी तरह से बोलने और अपनी बात रखने का हक है।  उन्होंने कहा देश तभी बनेगा जब उत्तर प्रदेश बनेगा। अगर प्रदेश जे आंकड़े अच्छे होते है तो देश के भी होते है,क्योंकि यूपी सबसे बड़े आबादी का प्रदेश है। अखिलेश ने कहा कि यूपी के किसानों को उम्मीद थी कि उनका पूरा कर्ज माफ होगा. उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ मजाक किया है कर्जामाफी के नाम पर उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला ऐसी पार्टी से है, जिसके पास ओपीएम है। भगवान जब कोई शुभ काम करना है तो लोगों की बुद्धी फेर देता है, लगता है भगवान ने उनकी बुद्धी फेर दी है. समाजवादी लोग गले मिलने और जोड़ने का काम कर रहे हैं। हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed