{"_id":"593f97f71126f411168b5288","slug":"akhilesh-yadav-says-yogi-adityanath-government-doing-nothing-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकम्मी है योगी सरकार, बर्बाद किए 3 महीने: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकम्मी है योगी सरकार, बर्बाद किए 3 महीने: अखिलेश यादव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए हर मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने में लगी है। योगी सरकार को निशाना पर रखकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के कामों की जांच के बहाने योगी सरकार ने तीन महीने बर्बाद कर दिए और किया कुछ नहीं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार कुछ तो करे, ताकि विकास हो और जनहित के काम आगे बढ़ सके। अभी तो उन्होंने समाजवादी सरकार के कार्यों की जांच के बहाने तीन महीने बर्बाद कर दिए हैं। प्रदेश का विकास रुका हुआ है। समाजवादी सरकार ने जो कदम उठाए थे, वही विकास का रास्ता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। वह विकास को सांप्रदायिकता के चश्मे से देखना चाहती है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के काम काज पर कहा कि अब तक जनहित की किसी नई योजना की शुरुआत तक नहीं की है। जो योजनाएं समाजवादी सरकार ने चलाई थीं, उनका ही नाम बदलकर अपनी विकास योजना बताना कहां की नैतिकता है।