फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav says about yogi

अखिलेश ने कसा ‘योगी राज’ पर तंज, कहा- ‘ये सब क्या कर ही सरकार’ 

Wed, 03 May 2017 01:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says about yogi
डेमो पिक
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा तंज कसा है। सैफई में पूर्व सीएम अखिलेश ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये सब क्या कर रही है सरकार। तीन तलाक का मुद्दा धर्म का मुद्दा है। इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। मैं प्रदेश सरकार से जानना चाहता हूं कि दहेज की खातिर तमाम हिंदू लड़कियों को घर से निकाल दिया गया उनके लिए सरकार क्या कर रही है। 
विज्ञापन

सैफई में लोक निर्माण अतिथि गृह में सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा कर सवाल किया कि ईवीएम में क्या खराबी होती है और क्या खराबी सही की जाती है इसका जवाब देश की जनता को दें। ईवीएम का खेल मध्यप्रदेश में पूरी तरह खुल गया। महाराष्ट्र में एक  प्रत्याशी धरने पर बैठ गया। खुद उसका और उसकी पत्नी तक वोट नहीं निकला। उन्होंने कहा कि जब मशीन खराब हो सकती है और बाद में ठीक हो सकती है तो गड़बड़ी भी की जा सकती है। कानपुर में शहीद आयुष के घर पर नारेबाजी के मामले पर बोले कि यह मामला आरएसएस के लोगों ने उछाला है। भाजपा के लोग षड्यंत्र करने में माहिर है। नेता जी के इटावा आवास पर बिजली मीटर लगने के मामले में एक इंजीनियर ने भाजपा के पूर्व विधायक के कहने पर नेता जी को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा। अखिलेश ने चेतावनी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। अधिकारी उत्पीड़न करें तो वीडियो बनाकर मुझे भेजें। मैं कार्रवाई कराऊंगा। 
विज्ञापन

 

भाजपा सरकार ने कुछ नही किया

akhilesh yadav says about yogi
डेमो पिक

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी भाजपा सरकार ने कुछ नही किया है जो कर रहे है सब सपा सरकार की देन है । सुनने में आया है कि एक्सप्रेस वे की जांच हो रही है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि क्या जांच हो रही है। भाजपा सरकार ने 1 लाख रुपये तक किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी अब ये लोग कह रहे है कि 51 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ करेंगे। प्रति किसान कितना कर्ज माफ होगा इसका हिसाब जनता करें।

अब धोखेबाजों का बोलबाला

akhilesh yadav says about yogi
डेमो पिक

पूर्व सीएम ने रविवार को सैफई में ये भी कहा कि प्रदेश में अब धोखेबाजों का बोलबाला है। इनसे बचकर रहना है। ये बुलेट ट्रेन और 15 लाख का सपना दिखाकर सत्ता हासिल करते है। उन्होंने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दुनियां की सबसे अच्छी सड़क है। कुछ नए लड़के इस पर 100 से अधिक स्पीड से गाड़ी चला रहे है। उन्होंने कहा कि परिवार के बारे में सोचो और गाड़ी 100 की स्पीड से ज्यादा न चलाओ। 

विज्ञापन

गुंडा माफिया कौन है?

akhilesh yadav says about yogi
डेमो पिक

सहारनपुर एसएसपी लव कुमार के आवास पर हमले के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा सपा सरकार में कभी नही हुआ। अगर एसएसपी अपने आवास पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सरकार रोज बयान दे रही है कि अपराधी यूपी छोड़ जाएं लेकिन अभी तक जितनी भी घटना हुई है उन घटनाओं को भाजपाइयों और आरएसएस के लोगों ने अंजाम दिया है। कहा कि प्रदेश की जनता में भ्रम की स्थिति है कि प्रदेश से बाहर जाने को किसे बोला जा रहा है और गुंडा माफिया कौन है?इस दौरान सांसद तेजप्रताप यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव,विधायक हरिओम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष फिरोजाबाद विजय प्रताप यादव, नफीसुल हसन अंसारी, गोपाल यादव जिलाध्यक्ष,  रविंद्र श्रीवास्तव, राजवीर यादव नगला तेज, रामनरेश यादव प्रधान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed