फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav said this against BJP in Etawah

अखिलेश यादव बोले: यूपी की जनता करेगी चुनाव में भाजपा का सफाया, चाचा शिवपाल से गठबंधन को लेकर कही यह बात

Sat, 21 Aug 2021 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Aug 2021 09:24 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति के मुताबिक काम कर रही है। सपा की रणनीति भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उतारने की है। इसमें वह हर हाल में कामयाब होगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said this against BJP in Etawah
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और विकास के मुद्दे को लेकर भाजपा की सरकारों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होगा।
विज्ञापन


जिसमें जनता यूपी से भाजपा का सफाया करने का मन बना चुकी है। 2022 में विधानसभा में सपा की सरकार बनेगी। शनिवार को अपने पैतृक गांव सैफई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने घोषणा पत्र के आधार पर कोई भी काम नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


सबसे बड़ी घोषणा किसानों की आय दोगुनी करने की थी। आज भाजपा सरकार से जनता पूछ रही है कि कौन सी फसल की कीमत दोगुनी की गई। सरकार जनता के सवाल से बच रही है। महंगाई ने तो किसानों को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना किसानों को बकाया भुगतान अभी तक नहीं मिला है। अखिलेश ने कहा पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की हार हर किसी ने देखी हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरीके से पछाड़ा है। बिहार, बंगाल चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने बदनीयती से काम किया है वो सबने देखा है।

इससे सबक लेते हुए यूपी चुनाव में कार्यकर्ताओं को हर तरह से तैयार रहने की जरूरत है। प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव से गठबंधन की बात पर अखिलेश ने कहा कि जो छोटे दल भाजपा को हराना चाहते हैं, उनके लिए सपा ने रास्ता खोला है। सब मिलकर भाजपा को हराएंगे।

समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति के मुताबिक काम कर रही है। सपा की रणनीति भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उतारने की है। इसमें वह हर हाल में कामयाब होगी। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा के इटावा में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करने के सवाल पर उन्होंने कहा है अच्छी बात है।
 

आए तो इटावा का सफारी पार्क देखकर जाएं। इटावा में सपा सरकार में कितना विकास हुआ है। यह भी सबकों को बताना चाहिए। शनिवार को सैफई में हजारों सपाई अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनका हाल जाना और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कई छोटी बच्चियों से राखी बंधवाई।

भाजपा छोटे दलों से कर रही सौदेबाजी
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मंशा भांपकर बुरी तरह से घबरायी हुई है। यही कारण है कि चुनाव से पहले छोटे छोटे राजनैतिक दलों से समझौते के नाम सौदेबाजी कर रही है। इस कोशिश का भी अब कोई लाभ नहीं मिलने वाला। 
 

एक यूनिट भी बिजली नहीं बनायी
भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में एक यूनिट बिजली उत्पादन करने का कोई संयंत्र नहीं लगाया। सपा सरकार में एटा, कानपुर देहात में बड़े बड़े बिजली के कारखाने लगने वाले थे। अगर सभी कारखाने लग जाते तो यूपी बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर हो जाता। 

अब तो पुलिस और जेल भी सुरक्षित नहीं
पूर्व सीएम ने कहा कि इटावा में भाजपाइयों की गुंडागर्दी चरम पर है। ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान के दौरान एक पुलिस अधिकारी को सरेआम पीटा गया। शनिवार को ही इटावा जेल परिसर में डिप्टी जेलर पर हमला हुआ। प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ भी घटनाएं हो रही हैं। यह हाल अकेले इटावा का नहीं पूरे उत्तर प्रदेश का है। पुलिस हिरासत और न्यायिक हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें भाजपा सरकार में हुई हैं। कानून व्यवस्था का इतना खराब हाल इससे पहले कभी नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed