फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Yadav said  Gujarat model failed in front of Mainpuri, will bid farewell to BJP in 2024

Etawah News: अखिलेश यादव बोले- मैनपुरी के आगे गुजरात मॉडल फेल, 2024 में करेंगे भाजपा की विदाई

Fri, 23 Dec 2022 07:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Dec 2022 07:24 PM IST
सार

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हैवरा स्थित कॉलेज में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा की विदाई करेंगे। मैनपुरी और जसवंतनगर के लोग स्प्रिंग की तरह हैं, जितना दबाओगे उतना उछलेंगे।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said  Gujarat model failed in front of Mainpuri, will bid farewell to BJP in 2024
शिवपाल यादव, अखिलेश और डिंपल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हैवरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी के आगे गुजरात मॉडल भी फेल हो गया है। अब चाचा साथ आ गए हैं। अब हम लोग 2024 और 2027 भी जीतेंगे। वहीं, कार्यकर्ताओं की आभार सभा में सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के लोग न जाने क्या-क्या सपने देखते थे।

विज्ञापन

वे कहते थे कि आजमगढ़ हरा दिया है, अब मैनपुरी को भी हरा देंगे। हमारे मुख्यमंत्री बगल में करहल गए थे। वो तो अच्छा हुआ जसवंतनगर नहीं आए। क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री यह जानते नहीं कि जसवंतनगर और मैनपुरी के लोग स्प्रिंग की तरह हैं, जितना दबाओगे उतना उछलेंगे।
विज्ञापन

मैनपुरी उपचुनाव में सभी विधानसभाओं में जीत मिली। भोगांव में उम्मीद नहीं थी, लेकिन भोगांव के लोगों ने कमाल करके दिखा दिया। किशनी में सोचता था, यहां बराबर होंगे, लेकिन किशनी भी आगे चली गई। मैनपुरी सदर सोच रहे थे नहीं जीतेंगे, लेकिन वहां पर भी जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे पता था कि जसवंतनगर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकता है। यह जीत कोई छोटी जीत नहीं है। जो लोग राजनीति को समझते हैं, वह जानते हैं कि मैनपुरी की जीत ने नई ऊर्जा समाजवादियों को दी है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई कराएंगे। साथ ही 2027 भी जीतेंगे।

अखिलेश यादव ने इससे पहले चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि चौधरी साहब ने जो रास्ता दिखाया है, उसी पर चलने से किसानों और गरीबों की भलाई है। चौधरी साहब ने एक बार कहा था किसान को अपनी एक नजर हल पर और दूसरी लोकसभा पर रखनी चाहिए।

हमें देखना चाहिए कि संसद किसानों के लिए फैसले ले रही है या नहीं। अखिलेश ने कहा कि महिलाओं ने इस बार इतिहास रचा है। अभी तक कोई महिला मैनपुरी से सांसद नहीं बनी थी। ये रिकॉर्ड मैनपुरी में दर्ज हुआ है। हम क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

जरूरत पड़ी तो करेंगे जेल भरो आंदोलन
अखिलेश ने कहा कि सरकार का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। हम अपने एक विधायक से मिलने कानपुर गए तो उन्हें महराजगंज पहुंचा दिया। सरकार अगर जेल बदलेगी तो हम तो वहां भी अपने नेता और कार्यकर्ताओं से मिलने जाएंगे। यह अन्याय बहुत दिन चलने वाला नहीं है।

वे जानते हैं कि जिस दिन समाजवादियों ने ऐलान कर दिया, उसी दिन उनका अन्याय खत्म हो जाएगा। हम लोग भी इंतजार कर रहे हैं जैसे ही हमारी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बैठेंगे और तारीख तय करेंगे, उसी दिन हम लोग जिस तरह से नेताजी जेल भरो आंदोलन करते थे, उसी तरह से हम लोग भी करेंगे।

इस मौके पर मैनपुरी सांसद एवं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी। कहा कि चौधरी चरण सिंह एक किसान नेता थे। उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का जितना काम हुआ उसका श्रेय चौधरी साहब को जाता है। इन्होंने लोगों को जोड़ने और किसानों के जीवन को सुधारने का काम किया।

सपा नेताओं का उत्पीड़न रोकने के लिए करेंगे संघर्ष: शिवपाल
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। हम सपा नेताओं का उत्पीड़न रोकेंगे और संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed