Akhilesh Yadav: 'अग्निपथ योजना भारत को धोखा देने वाला फैसला, नौजवानों को उद्योगपतियों का चौकीदार बनाने की तैयारी'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब किसानों के बेटों का फौज की वर्दी पहनने का सपना तोड़ा है। युवाओं को उद्योगपतियों का चौकीदार बनाने के लिए यह योजना लाई गई है।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अग्निपथ और अग्निवीर भारत को धोखा देने वाला फैसला है। इस फैसले से सरकार ने गरीब, किसानों के बेटों का सपना तोड़ दिया है। सपा इसका विरोध करती है। उन्होंने बीजेपी सरकार के पूर्व के रिफाॅर्म संबंधी फैसलों पर भी सवाल उठाए। अस्थाई नौकरी देकर नौजवानों को उद्योगपतियों का चौकीदार बनाने की तैयारी हो रही है। उद्योगपतियों के इशारों पर भाजपा सरकार यह योजना लाई है।
सपा के जिला महासचिव रहे रामप्रकाश शाक्य को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे सपा मुखिया ने पत्रकारों से कहा कि अग्निपथ और अग्निवीर का विरोध न सिर्फ नौजवान कर रहे हैं, बल्कि पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह फौज को आउटसोर्स करना है। फौज में लोग देश सेवा के लिए आते हैं। गरीब किसान के बेटे फौज में भर्ती के लिए सड़कों व खेतों में दौड़ लगाते हैं।
दिन रात मेहनत कर फौज में भर्ती का सपना साकार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सरकार ने यह सपना ही तोड़ दिया। नौजवानों के अंदर जज्बा है कि वह फौज की वर्दी पहने और भारत की सेवा कर सकें। सेना की नौकरी अस्थाई कर फौज के सम्मान को गिराने का कार्य किया जा रहा है। सेना की नौकरी जज्बे की नौकरी होती है। सरकार बजट बचाने के लिए ऐसे निर्णय कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.