अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर ट्वीट अटैक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप मंगलवार को भारत के दौरे पर आईं थीं। इवांका के दौरे को लेकर अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर हमला किया, और कहा कि ये आपका कैसा विरोध है।
विदेशी मेहमान का स्वागत है! वंशवाद का विरोध करनेवाले आज किसी विदेशी वंशज के स्वागत में हाथ बांधे खड़े हैं. ये विरोध का कैसा विरोधाभास है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 28, 2017विज्ञापन
अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि "विदेशी मेहमान का स्वागत है! वंशवाद का विरोध करने वाले आज किसी विदेशी वंशज के स्वागत में हाथ बांधे खड़े हैं. ये विरोध का कैसा विरोधाभास है."