{"_id":"5ff6a4d28ebc3e3340369a6f","slug":"akhilesh-yadav-s-chitrakoot-tour-today-will-visit-lord-kamatanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का चित्रकूट दौरा आज, करेंगे भगवान कामतानाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का चित्रकूट दौरा आज, करेंगे भगवान कामतानाथ के दर्शन
Thu, 07 Jan 2021 11:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज चित्रकूट का दौरा करेंगे। दोपहर 1:45 पर चित्रकूट हवाई पट्टी में अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर उतरेगा। अखिलेश भगवान कामतानाथ के दर्शन के बाद सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
चित्रकूट पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 1:45 पर हेलीकॉप्टर से चित्रकूट पहुंचेंगे।
इसके बाद वह मुख्यालय के एक होटल में चल रहे मंडली पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी की रणनीति बनाएंगे जिसमें पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में जाना है इसकी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
शाम को मुख्यालय के डाक बंगले में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कुछ विशेष लोगों से उनकी मुलाकात कराई जाएगी। संभावना है कि कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी उनकी मौजूदगी में ले सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चित्रकूट में ही रात्रि प्रवास करेंगे और इसके बाद शुक्रवार 8 जनवरी की सुबह कार से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।