फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav reached Kanpur dehat with Vijay Rath Yatra, said - BJP government is selling rail and ships snatching employment

विजय रथ यात्रा लेकर कानपुर देहात पहुंचे अखिलेश यादव, कहा - रोजगार छीन रेल और जहाज बेच रही भाजपा सरकार

Wed, 13 Oct 2021 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav reached Kanpur dehat with Vijay Rath Yatra, said - BJP government is selling rail and ships snatching employment
माती में सपा की जन सभा में मौजूद कार्यकर्ता। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भाजपा सरकार में रोजगार छीनकर रेल और जहाज बेचे जा रहे हैं। अनुसूचित जाति, अल्प संख्यक व पिछड़ों का उत्पीड़न किया जा रहा है। नए कृषि कानून लागू होने पर किसान अपने ही खेत में मजदूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

ये बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को माती में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आते समय रास्ते में हाईवे पर कई जगह बुल (सांड़) खड़े मिले। 2022 का चुनाव बुल और बुल्डोजर हटाने वाला होगा।
विज्ञापन

सपा की विजय रथ यात्रा बुधवार शाम 5:59 बजे माती स्थित जनसभा स्थल पर पहुंची। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रथ से उतरने के बाद हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर पहुंचकर अखिलेश ने कहा कि कानपुर से शुरू हुई विजय रथ यात्रा का हमीरपुर, जालौन व कानपुर देहात में किसान, नौजवान, व्यापारी व महिलाओं ने जिस तरह से समर्थन किया है इससे साफ हो गया है भाजपा का सफाया तय है।
चुनाव के पहले भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रही थी पर कोई ऐसा कदम नहीं उठाया। तीन काले कृषि कानून लागू हो गए तो किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर काम करेंगे। उद्योग पति किसानों के खेत में कब्जा कर लेंगे।
लखीमपुर खीरी में अपने हक की मांग कर रहे किसानों पर भाजपा के गृह राज्यमंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ा दी। अगर सरकार नहीं हटाई गई तो आने वाले समय में ये कानून और संविधान को कुचल देंगे। पेट्रोल सौ रुपये पार हो गया है, डीजल भी पीछे चल रहा है।
सरसों के तेल की कीमत दो सौ रुपये से अधिक हो गई। अब नौजवान पकौड़े भी नहीं बना पाएंगे। सरसों किसान उगाता है और उसका फायदा उद्योग पति उठा रहे हैं। महंगाई से जनता परेशान है। भाजपा सरकार हवाई जहाज, एयरपोर्ट व रेल पटरी बेच रही है।

उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है पार्टी की नीतियां घर-घर तक पहुंचा कर प्रदेश में सपा का परचम लहराएं। कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, संजय सिंह चौहान, एमएलसी संजय लाठर, दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, पूर्व विधायक रामस्वरुप सिंह गौर, डॉ. केके सचान आदि मौजूद रहे।

कानपुर देहात के माती में जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। (संवाद)

कानपुर देहात के माती में जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed