फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav in Kanpur, Fight between supporters of MLA Hasan Rumi and City President Fazal Mehm and farmers

अखिलेश यादव: सपा विधायक और नगर अध्यक्ष के समर्थकों में मारपीट, विधायक ने भी की हाथापाई, पुलिस शांत कराया मामला

Tue, 17 Oct 2023 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Oct 2023 12:14 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसोदिया ने बताया कि विधायक और नगर अध्यक्ष के समर्थकों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। फिलहाल दोनों में आपसी समझौता हो गया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav in Kanpur, Fight between supporters of MLA Hasan Rumi and City President Fazal Mehm and farmers
सपा विधायक और नगर अध्यक्ष के समर्थकों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ चेक पोस्ट पर मंगलवार सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत को लेकर विधायक और नगर अध्यक्ष के समर्थकों में मारपीट हो गई। वहीं विधायक ने भी हाथापाई की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीएसी मोड़ स्थित मनोज इंटरनेशनल होटल में यादव महासभा के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए शहर आए हैं। जाजमऊ चेकपोस्ट पर उनके स्वागत के लिए सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद समेत उनके समर्थक खड़े थे।
विज्ञापन

अचानक कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद हसन रूमी अपने समर्थकों के साथ आए और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। दोनों तरफ से समर्थकों में गाली गलौज होने लगी। तभी विधायक रूमी ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों की तरफ से समर्थकों में मारपीट के साथ साथ कुर्सियां मारी जाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



आपसी विवाद को लेकर हुई थी मारपीट

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। जाजमऊ थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसोदिया ने बताया कि विधायक और नगर अध्यक्ष के समर्थकों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। फिलहाल दोनों में आपसी समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed