फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav group wants action against Mulayam singh and shivpal yadav

मुलायम-शिवपाल पर कार्रवाई चाहता है अखिलेश गुट

Mon, 24 Jul 2017 09:27 AM IST
धीरज कनोजिया, अमर उजाला, कानपुर
धीरज कनोजिया, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav group wants action against Mulayam singh and shivpal yadav
डेमो
एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के मुलायम सिंह यादव के कदम के बाद समाजवादी पार्टी के अंदर शीतयुद्ध सा माहौल है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी का एक बड़ा धड़ा दबाव बना रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोई ठोस फैसला लें। यह गुट शिवपाल और फिर मुलायम के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है।
विज्ञापन


 

सितंबर अधिवेशन में फैसला संभव

Akhilesh Yadav group wants action against Mulayam singh and shivpal yadav
अखिलेश पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ
अखिलेश गुट का तर्क है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ चटर्जी ने जब पार्टी के फैसले के खिलाफ 2008 में यूपीए सरकार का समर्थन दिया था तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। ऐसे में क्यों न यही मानदंड इस मामले में भी अपनाया जाए?

अखिलेश गुट के एक बड़े नेता ने अमर उजाला को कहा कि इस मसले पर कई तरह के विचार हैं। रामनाथ कोविंद को समर्थन देकर शिवपाल-मुलायम पार्टी लाइन के खिलाफ गए हैं। अंतिम फैसला अखिलेश यादव को लेना है।

सूत्रों ने बताया कि सिंतबर में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में प्रस्तावित है। इस संबंध में अखिलेश गुट की पहल पर कोई ठोस फैसला हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलह की संभावनाएं कम: अखिलेश गुट

Akhilesh Yadav group wants action against Mulayam singh and shivpal yadav
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश गुट के कई वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि अब मुलायम खेमे के साथ अखिलेश खेमे की सुलह की कोई संभावना नहीं है। एक नेता ने कहा कि जो लोग भाजपा के साथ चले गए, उनके साथ अब क्या ‘पैच अप’ होगा। अखिलेश गुट के एक नेता बताते हैं कि 2008 में माकपा के तत्कालीन महासचिव प्रकाश करात ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाने पर तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ चटर्जी तक को निकाल दिया था। पार्टी के निर्देश के बावजूद उन्होंने स्पीकर पद से इस्तीफा नहीं दिया था। अखिलेश गुट अपने अध्यक्ष से मुलायम और शिवपाल के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

- कोविंद को समर्थन देने के मुलायम के रुख से सपा का एक धड़ा खफा
- सितंबर में सपा के अधिवेशन में उठ सकती है ऐसी मांगें
- अखिलेश गुट का तर्क, माकपा जब सोमनाथ पर कर सकती है कार्रवाई तो शिवपाल-मुलायम पर भी होनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed