फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav gave statement against BJP in Kanpur

अखिलेश का तंज : बोले- धर्म और जाति देखकर चल रहा बुलडोजर, भाजपा के गलत कामों पर सपा की नजर

Fri, 06 May 2022 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 06 May 2022 12:01 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के गलत कामों पर सपा निगाह रखे हुए है। गलत काम हो तो सपाई आवाज उठाएं और जनता को बताएं। बेगुनाह पर बुलडोजर चले तो तुरंत पहुंचें। शिवपाल सिंह यादव का जिक्र करने पर बोले कि वह चाचा हैं, बड़े हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave statement against BJP in Kanpur
पीएसआईटी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को यहां प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया और सीधा आरोप लगाया कि बुलडोजर धर्म और जाति देखकर चल रहा है। मुसलमानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। घाटमपुर का मदरसा गिराए जाने के मामले में बोले कि 50 साल पुराने भवनों को गिराया जा रहा है, लेकिन पांच साल पहले के अवैध कब्जों पर कुछ नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये कब्जे तो भाजपा सरकार के दौरान ही हुए हैं। बोले कि कानपुर की पुलिस बेलगाम हो गई है। निरंकुश होकर काम कर रही है। पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल भी किया जा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव झांसी से लखनऊ जाते वक्त कुछ देर के लिए भौंती स्थित एक संस्थान में रुके थे। यहां पहले उन्होंने तीन विधायक जिताने के लिए कानपुर की जनता का शुक्रिया अदा किया। कहा कि शहर का रोड शो ऐतिहासिक रहा है।

विज्ञापन

फिर कहा कि भाजपा के गलत कामों पर सपा निगाह रखे हुए है। गलत काम हो तो सपाई आवाज उठाएं और जनता को बताएं। बेगुनाह पर बुलडोजर चले तो तुरंत पहुंचें। शिवपाल सिंह यादव का जिक्र करने पर बोले कि वह चाचा हैं, बड़े हैं। बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि अब तो भाजपा दूसरे दलों के लोगों को ट्वीट लिखकर दे रही है। सपा नेता आजम खां की बात पर बोले कि उन पर गलत मुकदमे लगे। जिन लोगों ने मुकदमे कराए उनसे वह मिले हैं, उन लोगों ने हकीकत बताई। सरकार ने उन्हें धमकाया था।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंगोत्री स्नान पर बात घुमाकर की कि जहां सेल्फी प्वाइंट बनाया वहां भी गंगा साफ नहीं है। इसके साथ ही महंगाई और विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा। इस मौके पर विधायक अमिताभ वाजपेयी, हाजी इरफान सोलंकी, हाजी मोहम्मद हसन रूमी, महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान तथा अन्य नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed