फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh Yadav filed nomination from Kannauj, filed letters in four sets, these special people were present

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने किया कन्नौज सीट से नामांकन, बोले- यहां के विकास के लिए करूंगा काम

Thu, 25 Apr 2024 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

Kannauj News: लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दायर किया  है। उनके नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav filed nomination from Kannauj, filed letters in four sets, these special people were present
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौथे चरण के लिए 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 12 बजे कन्नौज संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने चार सेट में अपना पत्र दायर किया है।

विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ प्रो. रामगोपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य प्रस्तावक के रूप में मौजूद हैं। उनके नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन



बता दें कि कन्नौज लोकसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवारी को लेकर मचा सस्पेंस एक दिन पहले तक जारी था। बुधवार की शाम यह तय हुआ था कि यहां से सपा के उम्मीदवार अखिलेश यादव ही होंगे। उनके पहले यहां से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवकर बनाया गया था।

कार्यकर्ताओं में थी नाराजगी
दरअसल, दो दिन पहले अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज से उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी, ये बात पार्टी आलाकमान तक पहुंची। मंगलवार की शाम से ही यह तय माना जा रहा था कि अब अखिलेश यादव ही यहां से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में चल रही हैं तैयारियां
बुधवार की शाम इसका बाकायदा ऐलान हो गया है। जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया था कि पिछले दो दिनों की रिपोर्ट पार्टी प्रमुख तक पहुंचा दी गई थी। उसी आधार पर अब खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे। नामांकन से पहले पार्टी कार्यालय में सुबह से ही जोरदार तैयारी चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed