फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav bursts on journalist

जर्नलिस्ट के सवाल पर बिगड़ा अखिलेश का मूड, फिर यूं दिया रिएक्शन

Wed, 26 Apr 2017 06:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav bursts on journalist
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अख‍िलेश यादव यहां एक जर्नलिस्ट के सवाल से ऐसे भड़क गए। हालांकि इससे पहले वे पत्रकारों से रूबरू होते रहे हैं लेकिन कभी ऐसी नराजगी उनके चेहरे पर नहीं दिखाई दी। लेकिन इस बार उनकी यह नाराजगी साफ दिखाई दे गई। 
विज्ञापन


पत्रकार ने उनसे पूछा क‍ि शिवपाल यादव आपका इस्तीफा मांगकर मुलायम स‍िंह को वापस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात कह रहे हैं। क्या आप ऐसा करेंगे? इस पर अख‍िलेश ने कहा, 'तुम अपनी बात बताओ, हमें क्या करना है, वो न पूछो। तुम भगवा पत्रकार हो। तुमने वही कपड़े भी पहने हैं। रोज-रोज परिवार पर सवाल मत पूछो। एक दिन तय कराे, उस दिन मैं भी तैयार होकर आउंगा और सारे पारिवारिक सवालों के जवाब दूंगा। मुझे राजनीति करने दो। इन सबमें रोके रखोगे तो पूरा देश बर्बाद हो जाएगा। तुम जैसे लोगों की वजह से ही देश बर्बाद होगा। मैं दावे से कह सकता हूं कि तुमने मुझे वोट नहीं किया होगा। अब दोबारा ऐसे सवाल मत पूछना।' 
विज्ञापन

 

भाजपा पर अख‍िलेश ने क‍िया कमेंट...

akhilesh yadav bursts on journalist
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
भाजपा पर अख‍िलेश ने क‍िया कमेंट...
समाजवादी पार्टी आॅफिस में मंगलवार को मह‍िला सभा की मीटिंग हुई। इस दौरान पार्टी के मेंबरश‍िप कैम्पेन में ड‌िंपल यादव और जया बच्चन ने प्राथम‌िक सदस्यता ली। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अख‍िलेश यादव ने बीजेपी पर भी कमेंट क‍िया।

उन्होंने कहा, 'आजकल भगवा रुमाल रख लेना ही सत्ता के ल‌िए काफी है। थानों में भी भगवा अंगौछों की पहुंच बढ़ गई है। बीजेपी की पोल एक महीने में ही खुल गई है।' 'क्या बीजेपी को आगरा और सहारनपुर की घटनाएं नहीं द‌िखाई दे रही हैं। इसी तरह इलाहाबाद में बे‌ट‌ियों का गैंगरेप करने के बाद पूरे पर‌िवार को मार डाला गया। सपा सरकार में तो झूठा बदायूं केस बहुत उछाला गया।'



 

शिवपाल पहले भी कर चुके मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग

akhilesh yadav bursts on journalist
शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
शिवपाल पहले भी कर चुके मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग
बीते द‍िनों शिवपाल यादव ने मैनपुरी में एक प्रोग्राम में कहा था क‍ि अगर अखिलेश यादव ने उनकी बात मान ली होती तो वो फेल नहीं होते। अब अखिलेश को अपने वादे पूरे करने चाहिए। उन्हें पार्टी और परिवार को एक करना चाहिए। उन्होंने कहा था क‍ि अखिलेश ने जो कहा है, उसे पूरा करें। नैतिकता भी दिखाएं। उन्होंने चुनाव से पहले जो कहा, अब 3 महीने हो चुके हैं। नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें। पूरा घर एक हो जाए।'

 
विज्ञापन

मुलायम कर चुके हैं अखिलेश पर तंज

akhilesh yadav bursts on journalist
मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
मुलायम कर चुके हैं अखिलेश पर तंज
16 अप्रैल को मुलायम सिंह ने भी बेटे अखिलेश यादव के उस प्रपोजल को ठुकरा दिया था, जिसमें उन्होंने बीजेपी को रोकने के लिए किसी भी पार्टी से अलायंस की बात कही थी। मुलायम ने कहा था महागठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। समाजवादी अकेले ही सक्षम है।

बता दें, मुलायम ने यूपी असेंबली इलेक्शन के दौरान भी कांग्रेस से गठबंधन का विरोध किया था। मुलायम ने सार्वजनिक तौर पर इस गठबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, मुलायम की नाराजगी के बावजूद अलायंस जारी रहा और असेंबली इलेक्शन में सपा-कांग्रेस अलायंस को हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed